IND-PAK: भारत से चार दिन बुरी तरह पीटने के बाद शहबाज कैबिनेट का बड़ा फैसला, असीम मुनीर का हुआ प्रमोशन, सौंपा गया फील्ड मार्शल का पद

भारत से चार दिन बुरी तरह पीटने के बाद शहबाज कैबिनेट का बड़ा फैसला, असीम मुनीर का हुआ प्रमोशन, सौंपा गया फील्ड मार्शल का पद
  • असीम मुनीर का हुआ प्रमोशन
  • सौंपा गया फील्ड मार्शल का पद
  • शहबाज कैबिनेट का बड़ा फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर को शहबाज सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अब उन्हें पाकिस्तान का फील्ड मार्शल बनाया गया है। ऑपरेशन सिंदूर से मिली करारी हार के बाद भी पाकिस्तान सरकार ने असीम मुनीर को इतना बड़ा पद दिया है। इसके जरिए पाकिस्तान दुनिया में भारत के खिलाफ जीत का प्रोपगेंडा चला सकता है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में संघीय कैबिनेट की बैठक में असीम मुनीर को फील्ड मार्शल पद सौंपने का फैसला लिया गया है। मीटिंग में पीएम शहबाज ने भारत-पाक की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी गई। इसी के साथ जनरल अयूब खान के बाद असीम मुनीर पाकिस्तान के दूसरे फील्ड मार्शल बन गए हैं। असीम मुनीर को शहबाज कैबिनेट ने यह उपाधि दी है। वहीं, जनरल अयूब खान ने खुद को फील्ड मार्शल घोषित कर दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान के लोकतंत्र की पूरी दुनिया में फजीहत हुई।

हाल में भारत के खिलाफ असीम मुनीर ने उगला था जहर

पहलगाम आतंकी हमले से पहले असीम मनीर दो राष्ट्र सिद्धांत की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि हिंदू और मुसलमान एक साथ नहीं रह सकते हैं। उन्होंने कहा था, हमारे पूर्वजों ने सोचा था कि हम हिंदुओं से अलग हैं। हमारे विचार, धर्म और परंपराएं अलग हैं। यही दो-राष्ट्र सिद्धांत की नींव है।

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की हर पीढ़ी ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भी पाकिस्तान की असलियत समझनी चाहिए। उनके इस भाषण का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान में राष्ट्र्रवादी भावना को विकसित करना था। उन्होंने इसके बाद कश्मीर को लेकर भी भारत पर जमकर गुस्सा निकाला था।

पाकिस्तान झूठा प्रोपगेंडा फैला रहा

बता दें कि, 22 अप्रैल भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के तहत कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कई ड्रोन मिसाइल दागे। जिसे भारत ने मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम के चलते नष्ट कर दिया। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आर्मी कैंप और एयबेस को तबाह कर दिया। हालांकि, इसके बाद भी पाकिस्तान सरकार खुद से अपनी पीठ थपथपा रही है और भारत के खिलाफ जीत की बात अपनी जनता को सुना रही है।

भारत ने पाकिस्तान में इस बार घुसकर तबाही मचाई है। इस दौरान पाकिस्तान बुरी तरह पीटता भी दिखा। उसके एयर डिफेंस सिस्टम भारत के समाने नहीं चले। भारत ने इस दौरान मेड इंडिया हथियार का जमकर इस्तेमाल किया। जिसका जवाब चीन के हथियार भी नहीं दे पाए। पूरे घटना के दौरान असीम मुनीर को खूब सुननी पड़ी। लेकिन इस बेइजज्ती को बचाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने नया प्लान तैयार किया है और असीम मुनीर को फील्ड मार्शल का पद सौंप दिया है।

Created On :   20 May 2025 8:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story