NSA Doval meet Putin: मास्को में पुतिन से मिले अजित डोभाल, दोनों के बीच रक्षा और ऊर्जा समेत इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

- रूस के दौरे पर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल
- मास्को में राष्ट्रपति पुतिन से हुई मुलाकात
- बुधवार को रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगूम से की थी मुलाकात
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल रूस के दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार (7अगस्त, 2025) को राजधानी मास्को में रूसी राष्ट्रपति राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों के बीच यह बैठक भारत और रूस के बीच ऊर्जा और रक्षा सहयोग को और ज्यादा मजबूत करने के उद्देश्य से हुई थी। इससे पहले डोभाल ने संकेत दिया था कि पुतिन इस साल के अंत में भारत की यात्रा कर सकते हैं।
इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को डोभाल ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगू से भी मुलाकात की थी। इस दौरान शोइगू ने कहा था कि भारत और रूस के बीच मजबूत दोस्ताना संबंध हैं। उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के लिए यह अहम है कि वे राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच नई उच्च स्तरीय वार्ता का समय निश्चित करें।
शोइगू ने कहा कि रूस के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि भारत के साथ विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को हर तरह से मजबूत किया जाएष यह साझेदारी आपसी सम्मान, विश्वास, एक-दूसरे के हितों का समान विचार और साझा एजेंडे को बढ़ावा देने की इच्छा पर बेस्ड है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश आधुनिक समय की चुनौतियों और खतरों से मिलकर निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों देश बीते कई सालों से सुरक्षा, रक्षा, ऊर्जा और तकनीकी इलाके में एक-दूसरे के साथ रणनीतिक रूप से जुड़े हुए हैं।
Created On :   7 Aug 2025 10:51 PM IST