प्रदर्शनकारियों पर हमला: अमेरिका में शख्स ने प्रदर्शनकारियों पर फेंके फायर बम, कई लोग जख्मी, 'फ्री फिलिस्तीन' के भी लगाए नारे

अमेरिका में शख्स ने प्रदर्शनकारियों पर फेंके फायर बम, कई लोग जख्मी, फ्री फिलिस्तीन के भी लगाए नारे
  • अमेरिका से सामने आई बड़ी घटना
  • इजरायली बंधकों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला
  • माली के वेश में आया था हमलावर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के कोलोराडो के बोल्डर शहर में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला हुआ जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रविवार को एक शख्स ने यहूदी समुदाय के लोगों पर हमला किया जो इजरायल के बंधकों के समर्थन में उनकी रिहाई की मांग कर रहे थे। यह प्रदर्शन बिलकुल शांति से किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, एक 45 साल के व्यक्ति ने लोगों पर फायर बम मारे। हमले में 6 लोग बुरी तरह जल गए और कई अन्य प्रदर्शनकारी जख्मी हुए।

एक शख्स गिरफ्तार

हमले के आरोप में एक शख्स को अरेस्ट किया गया है। FBI के अनुसार, इस मामले में मोहम्मद सबरी सोलिमन (45) को अरेस्ट किया है। सोलिमन ने बोतल के अंदर जल रहे बम को फेंका जिससे कई लोग घायल हुए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।

'Free Palestine' के लगाए नारे

हमले के बाद कुछ लोगों ने आंखों देखा हाल बताया। उनका कहना है कि शख्स, माली के वेश में आया था और वह 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे भी लगा रहा था। आपको बता दें कि, यह हमला 'Run for Their Lives' कार्यक्रम के वक्त हुआ। दरअसल गाजा पट्टी में 7 अक्टूबर को इजरायल के बंधकों को बंदक बना लिया था जिनकी रिहाई के लिए यह मार्च का आयोजन किया गया था।

2 इजरायली दूतावास कर्मचारियों की हत्या

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में हाल ही में एक बड़ा कांड हुआ था। इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। रात को ज्यूइश म्यूजियम (यहूदी संग्रहालय) के बाहर भीषण गोलीबारी हुई। इस फायरिंग में इजराय के नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस ने हमलावर को अरेस्ट किया था। गिरफ्तारी के दौरान उसने 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे लगाए।

Created On :   2 Jun 2025 9:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story