Boycott Turkiye campaign: तुर्किए को पाकिस्तान का साथ देना पड़ा भारी, भारतीय व्यापारियों और पर्यटकों ने किया बहिष्कार, लगेगी करोड़ों डॉलर की चपत

- तुर्किए ने भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान का दिया साथ
- तुर्किए से मिले ड्रोन से पाक ने भारत के कई इलाकों पर हमला किया
- भारत में चला तुर्किए के बहिष्कार का अभियान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन के साथ तुर्किए का असली चेहरा भी पूरी दुनिया के सामने आ गया। पाकिस्तान ने इस दौरान भारत के अलग-अलग ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया वो मेड इन तुर्किए थे। आतंकवाद को शह देने वाले पाकिस्तान के भाईजान तुर्किए की अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
भारत के व्यापारियों में भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान पाक का साथ देने वाले तुर्किए को लेकर जमकर नाराजगी है। देश के हर कोने से व्यापारियों ने तुर्किए के सामान का विरोध किया है। दरअसल, भारत तुर्किए से 1200 करोड़ का सामान निर्यात करता है जिसमें फलों की बड़ी मात्रा शामिल है।
न्यूज एजेंसी एएनआई को गाजियाबाद के एक व्यापारी ने बताया कि तुर्किये, पाकिस्तान को ड्रोन भेजता है। इन्हीं ड्रोन्स से पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया। इसी वजह से हमने फैसला लिया है कि तुर्किये के सेब नहीं बेचेंगे। वहीं एक अन्य व्यापारी ने कहा कि तुर्किये के हर सामान का बायकॉट किया है। सेब के अलावा तुर्किये से हम कई सामान आयात करते थे। हमने ये फैसला इसलिए लिया, क्योंकि तुर्किये, पाकिस्तान का सपोर्ट करता है। तुर्किये का भारत से अच्छा बिजनेस है, लेकिन अब हमने उससे सारा व्यापार खत्म कर दिया है। भविष्य में हम तुर्किये से कुछ भी आयात नहीं करेंगे।
भारतीय टूरिस्ट भी कर रहे विरोध
फल व्यापारियों के अलावा अन्य लोगों ने भी तुर्किए का विरोध करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर तुर्किए के पर्यटन विभाग का एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय टूरिस्टों की ओर से तुर्किए के बहिष्कार का जिक्र किया गया है। बता दें कि टूरिज्म से होने वाली कमाई तुर्किए की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है। हर साल तुर्किए में औसतन 62.2 मिलियन पर्यटक आते हैं जिनमें से 3 लाख के लगभग भारत से होते हैं।
साल 2023 में तुर्किए का पर्यटकों से हुआ राजस्व करीब $61.1 बिलियन डॉलर रहा। यदि भारत पर्यटक तुर्किए का बहिष्कार करते हैं तो उसे करीब 291.6 मिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है।
Created On :   14 May 2025 5:58 PM IST