आत्म सम्मान आंदोलन की 100वीं वर्षगांठ: ब्रिटेन में विश्व प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भारतीय समाज सुधारक ई.वी रामासामी पेरियार के चित्र का अनावरण

ब्रिटेन में विश्व प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भारतीय समाज सुधारक ई.वी रामासामी पेरियार के चित्र का अनावरण
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सीएम एमके स्टालिन ने किया अनावरण
  • पेरियार के दर्शन का मतलब आत्मसम्मान, तर्कवाद, सामाजिक न्याय- स्टालिन
  • लिंग समानता, वैज्ञानिक सोच और धर्मनिरपेक्ष राजानीति में विश्ववास रखते पेरियार
  • ज्ञान, मानवाधिकार और गरिमा का पर्याय है पेरियार चित्र

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑक्सफोर्ड में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सीएम एमके स्टालिन ने भारतीय समाज सुधारक ई.वी रामासामी पेरियार के चित्र का अनावरण किया। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आत्म सम्मान आंदोलन की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम स्टालिन शामिल हुए थे। सीएम स्टालिन ने कहा कि पेरियार के दर्शन का मतलब आत्मसम्मान, तर्कवाद, सामाजिक न्याय, लिंग समानता, वैज्ञानिक सोच और धर्मनिरपेक्ष राजनीति होता है।

सीएम स्टालिन ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'पेरियार के चित्र का ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में, जो ज्ञान, मानवाधिकार और गरिमा का पर्याय है, अनावरण करना सबसे यादगार क्षण है और समूचे भारत के लिए भी ये बड़े ही सम्मान की बात है।

उन्होंने आगे कहा पेरियार का तर्कवाद तमिलनाडु से बाहर निकलकर पूरी दुनिया में अपनी चमक बिखेर रहा है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने संबोधन में आगे बताया कि करीब 40 साल पहले भी डीएमके ने ऑक्सफोर्ड में पेरियार के जन्म शताब्दी वर्ष का उत्सव मनाया था।

Created On :   5 Sept 2025 12:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story