Charlie Kirk Shot Dead: 'गुनाहगारों को भारी सजा देंगे', चार्ली किर्क की हत्या पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, जानें किसको बताया है जिम्मेदार?

गुनाहगारों को भारी सजा देंगे, चार्ली किर्क की हत्या पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, जानें किसको बताया है जिम्मेदार?
  • चार्ली किर्क की गोली मारकर की गई हत्या
  • ट्रंप का फूटा गुस्सा
  • कट्टरपंथी वामपंथियों को राजनीतिक हिंसा के लिए ठहराया जिम्मेदार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'राइट हैंड और बेहद करीबी चार्ली किर्क की गले पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनको बुधवार को यूटा के एक कॉलेज कार्यक्रम में बुलाया गया था जहां पर उन्हें गोली मार दी गई है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की है कि 31 साल के चार्ली किर्क को गोली मार दी गई है। साथ ही ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने कट्टरपंथी वामपंथियों को राजनीतिक हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने गुनहगार को पकड़ने का भी आश्वासन दिलाया है। ट्रंप इस हादसे के बाद बहुत ही ज्यादा दुख भी हैं और उनका गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है।

चार्ली किर्क की हत्या पर ट्रंप ने जताया दुख

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर राष्ट्रपति ट्रंप ने एक वीडियो शेयर किया है। उसमें उन्होंने कहा है कि, सालों से कट्टरपंथी वामपंथी चार्ली जैसे अद्भुत अमेररिकंस की तुलना नाजियों और दुनिया के सबसे बुरे सामूहिक हत्यारों के साथ-साथ अपराधियों से करते आए हैं। वीडियो में ट्रंप ने ये भी संदेश दिया है और कहा है कि, किर्क की हत्या एक जघन्य और अमेरिका के लिए एक काला क्षण है।

यह भी पढ़े -2070 तक नेट-जीरो लक्ष्य को पाने के लिए सरकार महत्वपूर्ण मिश्रित फाइनेंस मैकेनिज्म को दे रही बढ़ावा भूपेंद्र यादव

ट्रंप ने किसको ठहराया जिम्मेदार?

वीडियों में ट्रंप ने कहा है कि, चार्ली को यूथ में सभी बहुत ही पसंद करते थे। उन्होंने ये भी कहा है कि, न्यूयॉर्क की सड़कों पर एक स्वास्थ्य सेवा अधिकारी की हत्या कर दी गई है। सदन के बहुमत नेता स्टीव स्कैलिस और तीन अन्य लोगों को भी गोली मारी गई है। ट्रंप ने कहा हैकि, कट्टरपंथी वामपंथी राजनीतिक हिंसा ने बहुत ही निर्दोष लोगों को चोट लगी है और कई लोगों की जान गई है। उन्होंने कट्टरपंथी वामपंथी को आतंकवाद और आतंकवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ये भी कहा है कि इसको जल्द से जल्द रोकना होगा।

सभी आरोपियों को मिलेगी सजा

ट्रंप ने आगे कहा कि, मेरा प्रशासन उन सभी लोगों को ढूंढ कर रहेगा जिन्होंने इस राजनीतिक हिंसा में साथ दिया है।

Created On :   11 Sept 2025 1:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story