प्राकृतिक आपदा: पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहर प्रांत में 6.0 तीव्रता का भूकंप , 622 लोगों की मौत 1000 से ज्यादा लोग घायल

- भूकंप का केंद्र जालालाबाद शहर से 27 किलोमीटर पूर्व में
- भूकंप से 622 लोगों की मौत 1000 से ज्यादा लोग घायल
- जालालाबाद में 20 मिनट बाद 4.5 तीव्रता का दूसरा झटका भी आया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहर प्रांत में आज देर रात यानि 1 सितंबर 2025 को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया।मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से 622 लोगों की मौत हो गई जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती किया गया।
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भूकंप से प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं, लेकिन दुर्गम इलाकों में पहुंच मुश्किल होने से बचाव कार्य कठिन होता है। इस भूकंप ने 2023 के 6.3 तीव्रता वाले भूकंप की याद दिला दी, जिसमें 1500 से 4000 की जान चली गई थी। तालिबान सरकार ने राहत टीम भेजी, लेकिन संयुक्त राष्ट्र और अन्य एजेंसियां मदद की पेशकश की।
नंगरहर स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अजमल दर्वाइश ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मौतें और चोटें मुख्य रूप से जालालाबाद और आसपास के इलाकों में हुईं. 20 मिनट बाद 4.5 तीव्रता का दूसरा झटका आया, बाद में तीसरा भूकंप 5.2 तीव्रता का भी आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 बताई है। यह भूकंप रविवार रात देर रात 11:47 बजे स्थानीय समय पर आया, जो पाकिस्तान सीमा के नजदीक है।
आपको बता दें अफगानिस्तान हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला में है, जहां यूरोएशियन प्लेट, अरबियन प्लेट और इंडियन प्लेट के टकराने से भूकंप आते हैं। यहां सालाना 100 से अधिक भूकंप होते हैं, लेकिन 6.0 से ऊपर के दुर्लभ।
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जालालाबाद शहर से 27 किलोमीटर पूर्व में था, इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। अफगानिस्तान हिंदू कुश क्षेत्र में स्थित है,जहां टेक्टॉनिक प्लेट के कारण भूकंप आना आम बात हैं।
Created On :   1 Sept 2025 12:32 PM IST