चीन के सबसे प्रसिद्ध संग्रहालयों की झलक

चीन के सबसे प्रसिद्ध संग्रहालयों की झलक
news from CMG (May 16).
  • 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस
  • संग्रहालय,निरंतरता और बेहतर जीवन
  • पेइचिंग शाही भवन संग्रहालय
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस है। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय संघ ने इस साल का मुख्य विषय संग्रहालय,निरंतरता और बेहतर जीवन निर्धारित किया है। इस दिवस को मनाने के लिए इधर के कुछ दिनों में चीन के विभिन्न संग्रहालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चीन में कुल 6 हजार से अधिक संग्रहालय हैं। पेइचिंग शाही भवन संग्रहालय, चीनी राष्ट्रीय संग्रहालय और थाईपेइ शाही भवन संग्रहालय उनमें से सबसे मशहूर माने जाते हैं। आज हम इन तीन संग्रहालयों के बारे में बताएंगे।

पेइचिंग शाही भवन संग्रहालय की स्थापना 10 अक्तूबर 1925 में हुई,जो पेइचिंग के केंद्र में स्थित शाही भवन यानी फॉरबिडन सिटी में है। पेइचिंग शाही भवन संग्रहालय चीन में सबसे बड़ा प्राचीन संस्कृति व कला संग्रहालय है और विश्व में तीन सबसे बड़े प्राचीन भवन समूहों में से एक है। पेइचिंग शाही भवन में काफी मात्रा में मूल्यवान ऐतिहासिक अवशेष और कलाकृतियां सुरक्षित हैं, जिनकी संख्या दस लाख से अधिक है। उदाहरण के लिए पुराने चीनी चित्रण की उच्च कोटि की रचना छिंग मिंग शांग ह थु यहां रखी गयी है। इस चित्र का इतिहास 800 साल से अधिक पुराना है। इसमें तत्कालीन उत्तर सोंग राजवंश की राजधानी तुंग चिंग शहर में आम लोगों के जीवन और समृद्ध शहरी ²श्य देखे जा सकते हैं। इस शानदार चित्र की लंबाई 528.7 सेंटीमीटर,चौड़ाई 24.8 सेंटीमीटर है, जिस पर 587 पात्रों का जीवंत वर्णन किया गया है।

चीनी राष्ट्रीय संग्रहालय पेइचिंग के थ्येन आनमन चौक के पास स्थित है। वह एक ऐसा संग्रहालय है, जो संग्रहण, प्रदर्शनी, अध्ययन, पुरातत्व, सार्वजनिक शिक्षा और सांस्कृतिक आदान प्रदान की भूमिका निभाता है। इसमें सुरक्षित वस्तुओं व रचनाओं की संख्या 14 लाख से अधिक है, जो सुदूर प्राचीन समय से आधुनिक काल तक विभिन्न ऐतिहासिक दौरों को कवर करते हैं। यहां देश के पहले दर्जे वाले ऐतिहासिक अवशेषों की संख्या लगभग 6 हजार है। विश्वविख्यात सीमुवु तिंग भी यहां देखा जा सकता है। सीमुवु तिंग विश्व में अब तक पाया गया सबसे बड़ा और सबसे भारी प्राचीन कांस्य बलिदान का बर्तन है। तिंग का मतलब कड़ाहा होता है। वह ईसा पूर्व 14 सदी से ईसा पूर्व 11 सदी के बीच निर्मित किया गया था।उसकी ऊंचाई 1.33 मीटर और वजन 832.84 किलो है, जो उस समय चीन के कांस्य ढलाई के स्तर का प्रतिनिधित्व करता है।

थाईपेइ शाही भवन संग्रहालय एक बड़ा चतुमुर्खी संग्रहालय भी है, जो थाईवान क्षेत्र में सबसे बड़ा संग्रहालय है। ऐतिहासिक कारणों से इस संग्रहालय की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां चीन के विभिन्न क्षेत्रों के अनमोल प्राचीन अवशेष और निधियां मौजूद हैं, जिनकी संख्या 6 लाख 50 हजार से अधिक है। मसलन पेइचिंग शाही भवन, शनयांग शाही भवन और छंग त शाही भवन के तमाम ऐतिहासिक अवशेष यहां देखे जा सकते हैं।

आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 May 2023 11:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story