Iran-Israel Tension: 'ये कानून का उल्लंघन', अमेरिका की एयरस्ट्राइक पर भड़का ईरान, विदेश मंत्री ने UN के हर सदस्य के सामने रखी मांग

ये कानून का उल्लंघन, अमेरिका की एयरस्ट्राइक पर भड़का ईरान, विदेश मंत्री ने UN के हर सदस्य के सामने रखी मांग
  • अमेरिका के हमले पर ईरान की प्रतिक्रिया
  • अमेरिका ने किया कानून का उल्लंघन- विदेश मंत्री
  • ईरान-इजरायल जंग के बीच अमेरिका की एंट्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के हमले के बाद ईरान आगबबूला हो उठा है। ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अरागची ने अमेरिका के हमले की निंदा की है। उन्होंने यूएस पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून और एनपीटी के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र (UN) के सभी सदस्यों से इस हवाई हमले पर चिंता व्यक्त करने के लिए भी कहा। दरअसल, अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी की जिसके बाद विदेश मंत्री अरागची की प्रतिक्रिया सामने आई है।

हमले पर ईरान की प्रतिक्रिया

ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अरागची ने कहा कि, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) के परमानेंट सदस्य संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करके संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून और एनपीटी का गंभीर उल्लंघन किया है। आज सुबह की घटनाएं अपमानजनक हैं और इनके परिणाम हमेशा के लिए होंगे। संयुक्त राष्ट्र के हर सदस्य को इस बेहद खतरनाक, अराजक और आपराधिक व्यवहार से चिंतित होना चाहिए।

इन तीन ठिकानों पर अमेरिका का हमला

फोर्डो (Fordow)

नतांज (Natanz)

एस्फाहान (Esfahan)

अटैक के बाद ट्रंप की चेतावनी

ईरान पर हमला करने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर खुली चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि या तो शांति होगी या त्रासदी। अभी कई टारगेट बचे हैं। अगर शांति जल्दी नहीं आती है, तो हम और अधिक सटीक हमलों के साथ अन्य लक्ष्यों पर हमला करेंगे।

Created On :   22 Jun 2025 11:03 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story