US-Israel Iran War: ईरान की सैन्य ताकत कमजोर... निर्णायक हमले... जंग जीत का दावा, नेतन्याहू ने अमेरिका के साथ मिलकर युद्ध पर विदेशी मीडिया से की चर्चा

ईरान की सैन्य ताकत कमजोर... निर्णायक हमले... जंग जीत का दावा, नेतन्याहू ने अमेरिका के साथ मिलकर युद्ध पर विदेशी मीडिया से की चर्चा
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय समयानुसार रात करीब 12.30 बजे अंतरराष्ट्रीय मीडिया को संबोधित किया।

डिजिटल डेस्क, जेरूसलम। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय समयानुसार रात करीब 12.30 बजे अंतरराष्ट्रीय मीडिया को संबोधित किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ईरान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाइयों को लेकर कई महत्वपूर्व बातें कही है। इसके साथ ही युद्ध जीतने का दावा भी किया है। वहीं खुद के मारे जाने वाली अटकलों पर कहा कि वे पहले भी कह चुके हैं कि वे जिंदा है और पूरी तरह स्वस्थ है।

ईरान हो रहा बर्बाद

इजरायली पीएम ने दावा करते हुए कहा कि इन 20 दिनों चले भीषण युद्ध में ईरान के पास यूरेनियम संवर्द्धन (Enrich) करने या बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने के लिए कोई भी ताकत नहीं बची है। उन्होंने आगे बताया कि वे यह युद्ध जीत रहे हैं और ईरान धीरे-धीरे बर्बाद हो रहा है।

उनका आगे कहना है, "हम ईरान पर चौतरफा हमले कर रहे हैं और ईरान अब दुनिया को ब्लैकमेल नहीं कर सकता है क्योंकि उसकी लीडरशिप खत्म हो चुकी है। जिन मिसाइलों की ईरान धमकी दे रहा है, वो उसके पास हैं ही नहीं। ईरानी लोगों को आजादी का हक देना हमारा लक्ष्य है।"

अमेरिका को युद्ध में धकेलने वाले आरोपों पर क्या बोले?

नेतन्याहू ने अमेरिका को युद्ध में धकेलने वाले आरोपों पर कहा, "अपने महान मित्र अमेरिका के साथ मिलकर हमने आज तक बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। डोनाल्ड ट्रंप के साथ हमारा तालमेल बिल्कुल सही है। ट्रंप के फैसलों पर कोई दवाब नहीं होता है, वह अपना फैसला खुद लेते हैं और उनके फैसले बेहद अहम होते हैं। हमने अमेरिका को इस युद्ध में नहीं धकेला है।"

IRGC का प्रभाव हो रहा समाप्त

ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा था कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की तबत बहुत कम बची हुई है। उनका मिशन बिल्कुल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। वहीं, नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल अपने महान दोस्त अमेरिका के साथ मिलकर ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि IRGC का प्रभाव लगभग पूरी तरह से समाप्त होते जा रहा है।

Created On :   20 March 2026 1:27 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story