US-Iran War: PM मोदी ने इन देशों के प्रमुखों से फोन पर की बातचीत, पश्चिमी एशिया में शांति और स्थिरता बहाल का किया समर्थन

PM मोदी ने इन देशों के प्रमुखों से फोन पर की बातचीत, पश्चिमी एशिया में शांति और स्थिरता बहाल का किया समर्थन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी ने गुरुवार (19 मार्च) को फ्रांसी के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और अपने मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम से बात की तथा उनके साथ पश्चिमी एशिया में स्थिति पर चर्चा की। पीएम मोदी ने इन नेताओं से फोन पर बात करते हुए पश्चिमी एशिया में ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाए जाने की बात रखी। उन्होंने कहा इससे अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है।

पीएम ने जॉर्डन के नेता से की बात

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, 'मैंने फोन पर अपने भाई, जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय को ईद-उल-फितर की बधाई दीं। हमने पश्चिम एशिया में बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए संवाद और कूटनीति की आवश्यकता पर बल दिया। पश्चिम एशिया (Middle East) में ऊर्जा अवसंरचना पर हमले निंदनीय हैं और इनसे अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। भारत और जॉर्डन माल और ऊर्जा के निर्बाध पारगमन के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्र में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी में जॉर्डन के प्रयासों की हम तहे दिल से सराहना करते हैं।'

मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से बात की

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात करने के बाद एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'मैंने अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पश्चिम एशिया (Middle East) की स्थिति और तनाव कम करने की तत्काल आवश्यकता के साथ-साथ संवाद और कूटनीति की ओर लौटने के बारे में बात की। हम क्षेत्र और उससे परे शांति व स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए अपने घनिष्ठ समन्वय को जारी रखने को उत्सुक हैं।'

PM ने ओमान के नेता से बात की

पीएम ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने भाई सुल्तान हैतम बिन तारिक के साथ सार्थक बातचीत की और ओमान के लोगों को ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) की बधाई दीं है। हम (क्षेत्र में) तनाव कम करने और उसके बाद शांति व स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर सहमत हुए।

ईरान और अमेरिका के बीच जंग कब शुरू हुई?

बता दें, अमेरिका और इजराय ने 28 फरवरी को ईरान की राजधानी तेहरान पर संयुक्त रूप से हमला किया था, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौते हो गई थी। इसके बाद से लगातार दोनों देश एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिका के कई कठिकानों को तबाह कर दिया है। जंग शुरू होने के बाद से PM मोदी सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, इजरायल और ईरान समेत विश्व के कई नेताओं से बात कर चुके हैं।

Created On :   20 March 2026 1:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story