Strait of Hormuz: ट्रंप की अपील के बाद यूरोप कई देशों और जापान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के मामले पर दी संयुक्त प्रतिक्रिया, ईरान से तुरंत ये एक्शन लेने का किया आह्वान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और इजरालय द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का समुद्री मार्ग बंद है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपील की थी कि यूरोप और अन्य देशों जहाजों को सुरक्षा देने के लिए अपनी सेना भेजे। इसके बाद अब यूरोप के कई मुख्य देशों और जापान की साझा प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की है और उससे तुरंत अपनी कार्रवाइयों को बंद करने का आह्वान किया है।
यह भी पढ़े -बैकफुट पर आया अमेरिका! ईरान पर तेल से बैन हटाने के लिए राजी हो सकते हैं ट्रंप, विदेश मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दी जानकारी
इन देशों ने संयुक्त बयान किया जारी
जापान के साथ ब्रिटेन (UK), फ्रांस, जर्मनी, इटली और नीदरलैंड्स ने एक संयुक्त बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सुरक्षा देने के लिए शामिल हो रहे हैं, ताकि जहाजों का सुरक्षित आवागमन हो सके। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है कि यह रास्ते बंद होने से दुनियाभर में ऊर्जा संकट गहराया हुआ है। जब यहां पर सुरक्षा सुनिश्चित हो जाएगी तो ऊर्जा बाजारों में स्थिर देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट संघर्ष पर सक्रिय भारत सरकार, पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस को मिलाया फोन, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मार्ग की सुरक्षा पर गहन चर्चा
संयुक्त बयान में नेताओं ने क्या कहा?
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऑफिस ने यह संयुक्त बयान जारी किया है। जिसमें सभी देशों के नेताओं ने बताया कि वे ईरान से अपने हमले, धमकियां, माइन्स बिछाने, ड्रोन और मिसाइल हमलों को वाणिज्यिक शिपिंग जहाजों पर बंद करने की अपील की है। उनका आगे कहना है कि खाड़ी में ईरान की तरफ से व्यापारिक जहाजों, तेल-गैस ठिकानों और नागरिक ढांचे पर हमले करना बेहद गंभीर बताया है। इसके साथ ही बताया कि इस प्रकार रास्ता बंद करके वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में परेशानिया पैदा करना है, जिससे अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और पूरी दुनिया के लिए खतरा पैदा करता है।
बता दें कि ईरान ने इस समुद्री मार्ग को अमेरिका और इजराय की संयुक्त कार्रवाई के बाद बंद किया है। इसके बाद होने से दुनियाभर में गैस और तेल की किल्लत देखने को मिली है।
Created On :   20 March 2026 12:26 AM IST












