US-Iran War: अमेरिका ईरान जंग के बीच भारत ने लिया बड़ा फैसला, रूस से भी LPG खरीद सकते हैं हम, विदेश मंत्रालय ने आगे क्या बताया?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजराय और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुए 20 दिन हो चुके हैं लेकिन जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। तीनों देश लगातार हमले कर रहे हैं। इसी बीच विश्व में कच्चे तेल को लेकर संकट बढ़ता पैदा हो गया है। LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) को की दिक्कतें पैदा होने लगी हैं। इसी बीच LPG को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरूवार (19 मार्च) बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा अगर एलपीजी रूस में उपलब्ध होगी तो वहां से खरीदी जाएगी।
जायसवाल ने रूस से एलपीजी खरीदे जाने पर क्या कहा?
मीडिया ने रणधीर जायसवाल से प्रश्न किया कि क्या भारत रूस से LPG खरीद रहा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा एलपीजी हम सभी जगह से खरीद रहे हैं, जहां-जहां से हमें मिल सकती है। अगर रूस के पास होगी तो उनसे भी खरीदा जाएगा क्योंकि अभी स्थिति असामान्य है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे लोगों का ईंधन की जरुरतें हैं, वह पूरा हो। ऐसे कई देश हैं जहां से भारत एलपीजी खरीद रहा है। इन देशों का ब्योरा हमारे पास नहीं है, इसके आगे की जानकारी पेट्रोलिय मंत्रालय देगा। हम चाहते हैं कि हमारे पास विकल्प कई हों।
उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्रों में मौजूद तेल और गैस के कुओं तथा रिफाइनरियों पर हमले हो रहे हैं, यह गंभीर चिंता का विषय है। यह बुलकुल गलत है हमले नहीं होने चाहिए। ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग का परिणाम बहुत भीषण होगा। ईरान लगातार तेल कुओं पर हमला कर रहा है।
ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले अत्यंत चिंताजनक
भारत कहा कि नागरिकों और ऊर्जा ठिकानों पर हमले नहीं होने चाहिए, यह गलत है। रणधीर जायसवाल ने कहा भारत ने कहा कि ऊर्जा अवसंरचना और लोगों को निशाना नहीं बनाना चाहिए। ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हालिया हमले अत्यंत चिंताजनक हैं। ऐसे हमले अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत बंद करना चाहिए।
Created On :   20 March 2026 12:21 AM IST












