Israel–Iran War: अमेरिकी हमलों के बाद ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान की पहली प्रतिक्रिया, इजरायल को कहा नपुंसक, यूएस को भी दी खुली चेतावनी

- अमेरिकी हमलों के बाद ईरान के राष्ट्रपति की पहली प्रतिक्रिया
- इजरायल को कहा नपुंसक
- यूएस को भी दी खुली चेतावनी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका ने रविवार तड़के को हमला किया। जिसके चलते उसके तीन परमाणु ठिकाने पूरी तरह से तबाह हो गए। अब पूरे मामले पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस हमले से पता चलता है कि वॉशिंगटन इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियान के पीछे मुख्य ताकत है। ईरान की समाचार एजेंसी आईआरएनए के हवाले से पेजेशकियान ने कहा कि अमेरिका "इजरायल की नपुंसकता को देखने के बाद मैदान में शामिल हुआ।"
बता दें कि, इजरायल-ईरान जंग अमेरिका अब सीधे तौर पर शामिल हो गया है। शनिवार देर रात अमेरिकी विमानों ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें फोर्डो, नतांज और इस्फहान शामिल रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ये सभी परमाणु ठिकानों को नष्ट कर दिया गया है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी है कि ईरान ने जवाबी हमला किया तो अमेरिका और हमले करेगा।
बता दें कि, अभी तक इजरायल-ईरान संघर्ष में ईरान के सैकड़ों लोगों की जान चली गई है और 1000 से ज्यादा लोगों घायल हो गए हैं। इधर, इजरायल में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए किया जा रहा है। वहीं, इजरायल इसे खतरे के तौर पर देख रहा है। जिसके चलते दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है।
Created On :   22 Jun 2025 10:55 PM IST