अमेरिका: नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में यूरोपीय संघ की आलोचना, बहुत ही गलत दिशा में जा रहा है यूरोप - ट्रंप

नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में यूरोपीय संघ की आलोचना, बहुत ही गलत दिशा में जा रहा है यूरोप - ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा यूरोप को बहुत सावधान रहना होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूरोपीय संघ की तीखी आलोचना करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूरोप बहुत ही गलत दिशा में जा रहा है। आपको बता दें ट्रंप का यह बयान अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की रिपोर्ट के बाद सामने आया है, जिसमें पलायन की वजह से सभ्यता समाप्त होने की गंभीर चेतावनी दी गई है। ट्रंप ने यूरोपीय संघ द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगाए गए 14 करोड़ डॉलर के जुर्माने के लिए भी नाराजगी जाहिर की है।

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए सख्त लहजे में कहा, देखिए और सुनिए यूरोप को बहुत सावधान रहना होगा। ईयू बहुत सी ऐसी चीजें यानि कार्य कर रहे हैं। हम यूरोप को यूरोप ही बनाए रखना चाहते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा यूरोप बुरी दिशाओं में जा रहा है। यह पूरे यूरोप के साथ साथ लोगों के लिए बहुत बुरा है, हम नहीं चाहते कि यूरोप इतना बदले और परिवर्तन लाए।अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे टाइम पर आया है, जब यूएस की नई राष्ट्रीय सुरक्षा पॉलिसी में (ईयू) यूरोपीय संघ की कड़ी आलोचना की गई है और यूरोप में बड़े पैमाने पर अप्रवासियों के आने पर गंभीर चिंता जताई है।

Created On :  

Tags

Next Story