बर्मिघम चाकूबाजी मामले में 1 शख्स गिरफ्तार

- बर्मिघम चाकूबाजी मामले में 1 शख्स गिरफ्तार
लंदन, 7 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के बर्मिघम में कई लोगों को चाकू मारने की घटना में एक शख्स की मौत होने के बाद एक शख्स को हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में अन्य सात लोग घायल हो गए थे। यह जानकारी पुलिस ने दी।
बीबीसी के मुताबिक, वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने एक बयान में कहा कि 27 वर्षीय संदिग्ध को तड़के करीब 4 बजे शहर के सेली ओक इलाके से गिरफ्तार किया गया।
हमले रविवार देर रात 90 मिनट में मध्य बर्मिघम में चार अलग-अलग स्थानों पर हुए।
अधिकारियों को रविवार रात 12.30 बजे के ठीक बाद सबसे पहले कांस्टिट्यूशन हिल बुलाया गया, जहां एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल था।
लगभग 20 मिनट बाद, उन्हें स्नो हिल रेलवे स्टेशन के पास, लिवरी स्ट्रीट पर बुलाया गया, जहां 19 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल था और एक महिला घायल थी।
देर रात 1.40 बजे, पुलिस को इरविंग स्ट्रीट भेजा गया, जहां 23 वर्षीय एक युवक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था।
दस मिनट बाद, उन्हें शहर के गे विलेज में हस्र्ट स्ट्रीट पर बुलाया गया, जहां एक 32 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल थी और दो पुरुष कम चोटिल थे।
बीबीसी के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि वे इस स्तर पर हमलों को बिना सोचे-समझे अंजाम दिया गया, मान रहे हैं।
हमलों के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए एक हॉटलाइन नंबर और वेबसाइट स्थापित की गई है, जबकि जिन स्थलों पर घटनाएं हुई थीं, वे सोमवार सुबह बंद रहे, क्योंकि जांच जारी थी।
सवाल उठा है कि संदिग्ध 90 मिनट तक शहर में कैसे घूम सका था।
वहीं, बर्मिघम की सांसद शबाना महमूद ने कहा कि वह वह हर किसी की तरह चिंतित हैं। वेस्ट मिडलैंड्स के मेयर एंडी स्ट्रीट ने बीबीसी से कहा कि यह कहना सही नहीं है कि पुलिस देर से हरकत में आई।
वीएवी/एसजीके
Created On :   7 Sept 2020 5:30 PM IST