ब्रिटेन में 11 साल की बच्ची ने दिया बच्चे को जन्म, बनी सबसे कम उम्र की मां

11-year-old girl gave birth to a child in Britain, became the youngest mother
ब्रिटेन में 11 साल की बच्ची ने दिया बच्चे को जन्म, बनी सबसे कम उम्र की मां
ब्रिटेन में 11 साल की बच्ची ने दिया बच्चे को जन्म, बनी सबसे कम उम्र की मां
हाईलाइट
  • 11 साल की बच्ची ने दिया बच्चे को जन्म
  • परिवार हैरान

डिजिटल डेस्क, ब्रिटेन। ये खबर बेहद चौंकाने वाली है। ब्रिटेन में 11 साल की बच्ची ने बच्चे को जन्म दिया है। इस नन्हीं सी उम्र में उनसे बच्चे को जन्म दिया है। माना जा रहा है कि ब्रिटेन की ये बच्ची सबसे कम उम्र की मां बन गई है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची महज दस साल की उम्र में प्रेगनेंट हो गई थी। इस बात की भनक उसके परिवार तक को नहीं हुई। बच्ची की डिलीवरी के बाद से वो विशेषज्ञों की निगरानी में है। डॉक्टर्स के मुताबिक बच्ची और उसका बच्चा दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं। 
एक अन्य न्यूज सोर्स डेलीस्टार का दावा है कि इससे पहले तक टेरेसा मिडलटन ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की मां मानी गईं थीं। जो 2006 में महज 12 साल की उम्र में ही मां बन गई थी। चौंकाने वाली बात ये थी कि उसका अपना भाई ही उसके बच्चे का पिता बताया गया था। द मिरर की रिपोर्ट कहती है कि सबसे कम उम्र के माता पिता का रिकॉर्ड 13 साल के पिता और 12 साल की मां के नाम रहा है। 2014 में दोनों माता पिता बने। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि बच्चियों के गर्भवती होने पर संक्रमण का खतरा भी ज्यादा रहता है।
पर सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रिकॉर्ड विश्व की सबसे कम उम्र की मां का है। ये रिकॉर्ड पेरू की एक लड़की के नाम दर्ज है। रिकॉर्ड 1939 का बताया जाता है। पेरू की इस लड़की ने महज पांच साल की उम्र में ही बच्चे को जन्म दे दिया था। उसके माता पिता समझते रहे उसे ट्यूमर है। सच्चाई का पता तब चला जब वो बच्ची के इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए। वहां पता चला कि वो सात महीने की गर्भवती है। 
 

Created On :   29 Jun 2021 5:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story