खाने की कमी से हो सकती है 12 करोड़ लोगों की मौत: संयुक्त राष्ट्र

डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। आज दुनिया भर में भुखमरी की समस्या एक विशाल रूप ले चुकी है। दुनियाभर में भूख के कारण मरने के कगार पर पहुंच गए लोगों की संख्या पिछले साल बढ़कर 12 करोड़ 40 लाख हो गई है। सयुंक्त राष्ट्र की हालिया प्रकाशित हुई एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी के प्रमुख डेविड बीसली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि लोग एक-दूसरे को गोली मारने से भी नहीं कतराते। उन्होंने बीते 23 मार्च को सुरक्षा परिषद को एक विडियो लिंक के जरिये बताया था कि भूख से जूझ रहे तकरीबन तीन करोड़ 20 लाख लोग चार संघर्षरत देश सोमालिया, यमन, दक्षिण सूडान और उत्तर पूर्व नाइजीरिया में रह रहे हैं। बता दें इन देशों को पिछले साल अकाल की स्थिति से बचा लिया गया।
यह भी पढ़ें :क्लब क्रिकेट: रिद्धिमान साहा ने 510 की स्ट्राइक रेट से 20 गेंदों में जड़ा शतक
पता नहीं होता कि अगली बार कहां मिलेगा खाना
विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि भूख और संघर्ष के बीच संबंध विध्वंसकारी है। इन संघर्षों से खाद्य असुरक्षा पैदा होती है, जिससे अस्थिरता और तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने बताया कि खाद्य असुरक्षा के कारण कई जगहों पर हिंसा फैलती है। वैश्विक रूप से लंबे समय से भूखे 81 करोड़ 50 लाख लोगों में से 60 फीसदी लोग संघर्षरत इलाकों में रहते हैं और उन्हें यह पता नहीं होता कि अगली बार खाना कहां से मिलेगा। बतया जा रहा है कि अगर इन लोगों को जल्द ही भोजन नहीं मुहैया कराया गया तो इनकी मौत होने का खतरा है।
Created On :   24 March 2018 7:37 PM IST