मिस्र के सुएफ शहर में भयानक सड़क हादसा, 14 की मौत

14 killed in road accident in southern Cairo
मिस्र के सुएफ शहर में भयानक सड़क हादसा, 14 की मौत
मिस्र के सुएफ शहर में भयानक सड़क हादसा, 14 की मौत

डिजिटल डेस्क, काहिरा। मिस्र के बेनी सुएफ शहर में भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 14 लोगों की मौत की खबर है, वहीं 7 लोग घायल बताए जा रहै है। इस दुर्घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले भी इसी सड़क पर एक हादसे में 13 लोगों की जान चली गई थी।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि काहिरा से 145 किमी दक्षिण की रेगिस्तानी सड़क पर ये हादसा हुआ है। मिनीबस और कार की टक्कर से ये हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना पर एंबुलेंस की 15 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इन घयलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

मिस्र में तीन दिन के दौरान ये दूसरी सड़क दुर्घटना है। इन दुर्घटनाओं में  27 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक साल 2016 के दौरान मिस्र में सड़क दुर्घटनाओं के कारण पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

 

सेंटर एजेंसी फॉर पब्लिक मोबिलाइजेशन एंड स्टेटिस्टिक्स की रिपोर्ट बताती है कि, मिस्र में 2016 में करीब 14,000 ट्राफिक एक्सीडेंट हुए थे, जिसमें 5,300 से भी ज्यादा लोगों की मौतें हुई थी। वहीं, करीब 19,000 हजार लोग घायल हुए थे।

 

हालांकि 2017 में ये आंकड़ा थोड़ा कम हुआ है। 2016 की तुलना में मिस्र में 2017 में रोड एक्सिडेंट की संख्या में 17.8 फीसदी की कमी आई है। वहीं कैजुअल्टी 26.8 प्रतिशत कम हुई है।

 

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 78.9 परसेंट एक्सिडेंट ह्यूमन एरर के कारण हुए है। वहीं 13.8 प्रतिशत रोड एक्सिडेंट गाड़ियों में आई तकनीकि दिक्कतों के कारण हुए है। 5.6 परसेंट एक्सिडेंट के लिए खराब मौसम, कम रौशनी और अन्य बाहरी कारण जिम्मेदार है। 

 

मिस्र की सड़कों को दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों के रूप में जाना जाता है। परिवहन व्यवस्था सुरक्षा के लिहाज से बेहतर नहीं है। अगस्त में भी दो पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गई थी जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई थी।
 

Created On :   24 Dec 2017 1:12 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story