अफगानिस्तान : तालिबानियों का शिक्षा विभाग की इमारत पर हमला, 15 जवानों की मौत

15 Afghan security personnel killed in a Taliban attack in Kunduz province of Afghanistan
अफगानिस्तान : तालिबानियों का शिक्षा विभाग की इमारत पर हमला, 15 जवानों की मौत
अफगानिस्तान : तालिबानियों का शिक्षा विभाग की इमारत पर हमला, 15 जवानों की मौत
हाईलाइट
  • तालिबानी आतंकियों ने कुंदुज प्रांत के जलालाबाद में शिक्षा विभाग की इमारत को अपना निशाना बनाया है।
  • तालिबानी आतंकियों ने सुबह ही सुरक्षाकर्मियों पर गोली बरसाना शुरू कर दिया था। ये हमला एक सुरक्षा चेकप्वाइंट पर किया गया।
  • हमले के दौरान सुरक्षाबल और आंतकियों के बीच करीब 10 मिनट तक मुठभेड़ चली
  • जिसमें 15 जवान मारे गए।

डिजिटल डेस्क, काबुल। तालिबानी आतंकियों ने एक बार फिर अफगानिस्तान में आंतकी हमला किया है। आतंकियों ने इस बार कुंदुज प्रांत के जलालाबाद में शिक्षा विभाग की इमारत को अपना निशाना बनाया है। ये हमला सोमवार सुबह 10 बजे के आसपास किया गया। इस हमले के दौरान सुरक्षाबल और आंतकियों के बीच करीब 10 मिनट तक मुठभेड़ चली, जिसमें 15 जवान मारे गए।

जानकारी के अनुसार तालिबानी आतंकियों ने सुबह ही सुरक्षाकर्मियों पर गोली बरसाना शुरू कर दिया था। ये हमला एक सुरक्षा चेकप्वाइंट पर किया गया। बता दें कि इससे पहले आंतकियों ने 9 जून को अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में एक आर्मी बेस पर हमला किया था। इस हमले में 19 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। हमला तालिबान की तरफ से सीजफायर की घोषणा करने के कुछ घंटे बाद ही किया गया था।

 

 

गौरतलब है कि तालिबान ने अफगान सैनिकों के साथ ईद के पहले तीन दिनों के लिए अभूतपूर्व सीजफायर की घोषणा की थी। इससे दो दिन पहले ही अफगानिस्तान ने अप्रत्याशित रूप से तालिबान के खिलाफ एक सप्ताह तक कार्रवाई रोकने की एक तरफा घोषणा की थी। वहीं राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भी ट्वीट कर सीजफायर की पुष्टि की थी। सीजफायर संदेश में संकेत दिए गए थे कि इसकी अवधि 12 से 19 जून तक हो सकती है।

Created On :   11 Jun 2018 4:52 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story