ब्रिटेन के शाही विवाह को 190 करोड़ लोगों ने देखा

190 million people saw prince harrys royal wedding on tv
ब्रिटेन के शाही विवाह को 190 करोड़ लोगों ने देखा
ब्रिटेन के शाही विवाह को 190 करोड़ लोगों ने देखा

डिजिटल डेस्क, लंदन। विंडसर कैसल के ऐतिहासिक सेंट जॉर्ज चैपल में प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के शाही शादी समारोह को दुनिया भर के लगभग 190 करोड़ लोगों ने टेलीविजन पर देखा। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। चैपल में कल ब्रिटेन की महारानी समेत 600 अतिथियों की उपस्थिति में 33 वर्षीय प्रिंस हैरी और 36 वर्षीय मेगन विवाह बंधन में बंध गए।

अखबार के मुताबिक, ‘‘ मेगन और प्रिंस हैरी कैंटबरी के आर्चबिशप जस्टिन वेल्बी के सामने विवाह बंधन में बंध गए। दुनिया भर के करीब 190 करोड़ लोगों ने टेलीविजन पर इस शादी समारोह को देखा। ’’ जब ससेक्स के नये ड्यूक और डचेस खुली बग्घी एस्कॉट लैंडो में सवार होकर बाहर निकले, तो लगभग एक लाख लोग उन्हें देखने के लिए घर से बाहर निकले।

शादी समारोह के समापन के बाद ब्रिटेन राजघराने ने ट्वीट किया , ‘‘ विंडसर में आने वाले हरेक व्यक्ति और पूरे ब्रिटेन , राष्ट्रमंडल और दुनिया भर के लोगों को आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। एक बार फिर नव - विवाहित दंपति व ससेक्स के ड्यूक और डचेस को बधाई। ’’

Created On :   20 May 2018 9:56 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story