शाही परिवार के नए मेहमान को दी गई 21 बंदूकों की शाही सलामी

शाही परिवार के नए मेहमान को दी गई 21 बंदूकों की शाही सलामी

 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। रॉयल गिब्राल्टर रेजिमेंट ने ब्रिटेन में प्रिंस के घर आए नन्हें मेहमान के लिए 21 बंदूकों की सलामी दी। ये विलियम और डचेस ऑफ कैम्ब्रिज केट का तीसरा बच्चा है। विलियम और केट ने कैम्ब्रिज में बेबी प्रिंस को लंदन के पैडिंगटन में प्राइवेट मेटरनिटी यूनिट के सामने आए हुए लोगों से रू-ब-रू कराया। केट ने सेंट जॉर्ज दिवस पर 11.01 बजे बेबी प्रिंस को जन्म दिया।

ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम ने कहा कि वो बेहद खुश हैं और बच्चे की तीन अंगुलियों को पकड़कर मजाक में कह रहे थे कि अब उनकी चिंता तीन गुना ज्यादा बढ़ गई है।

 

Image result for gun salute for baby britain

 

ऐसे दी गई सलामी
 
विशेष दिनों, जैसे कि एनिवर्सरीज और जन्मदिन पर लंदन और ब्रिटेन में अलग-अलग स्थानों में रॉयल सलामी दी जाती है। ऐसे अवसरों पर लंदन के टॉवर और हाइड पार्क या ग्रीन पार्क से सलामी दी जाती है। बेसिक सलामी 21 राउंड की होती है, जो दस सेकंड के अंतराल पर दी जाती है, लेकिन हाइड पार्क में 20 राउंड और एक्सट्रा दी जाती है, क्योंकि ये एक रॉयल पार्क है। 

 

Related image

 

इस जगह सबसे ज्यादा राउंड की दी जाती है सलामी

टॉवर में भी एक्सट्रा 20 राउंड के फायर किए जाते है, क्योंकि ये टॉवर एक रॉयल पैलेस है। इसका मतलब कुल 62 राउंड और लगभग दस मिनट की टोटल फायरिंग। पार्कों में किंग्स ट्रूप, रॉयल हॉर्स आर्टिलरी फायर सैल्यूट देती है। आमतौर पर सैल्यूट दोपहर के वक्त दिया जाता है। 

 

Related image

 

इन मौकों पर दी जाती है बन्दुकों की सलामी-

रानी का जन्मदिन - 21 अप्रैल
कोरोनेशन डे - 2 जून
रानी का आधिकारिक जन्मदिन - जून 
प्रिंस ऑफ वेल्स के जन्मदिन - 14 नवंबर
स्टेट ओपनिंग ऑफ पार्लियामेन्ट - नवंबर या दिसंबर
संसद का प्रस्ताव
रॉयल जन्म के वक्त

Created On :   25 April 2018 2:54 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story