शहर एसेन के एक आवासीय परिसर में आग लगने से 3 घायल, 39 अपार्टमेंट नष्ट

हाईलाइट
- हवाओं के कारण आग तेजी से फैली
डिजिटल डेस्क, बर्लिन। पश्चिमी जर्मन शहर एसेन में एक आवासीय परिसर में 39 अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से कम से कम तीन लोग घायल हो गए। शहर के दमकल विभाग ने सोमवार को एक बयान में कहा कि जब तक अग्निशामक पहुंचे, तब तक स्थिति खराब हो चुकी थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आग बुझाने का काम अभी भी जारी है, जबकि पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई। गर्मी के कारण शटर पिघल गए और 15 मीटर दूर तक की अन्य इमारतों में भी खिड़कियां टूट गईं।
(आईएएनएस)
Created On :   22 Feb 2022 11:31 AM IST
Next Story












