लीबियाई तट के पास नाव पलटी, 35 लोगों के डूबने की आशंका

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
लीबियाई तट के पास नाव पलटी, 35 लोगों के डूबने की आशंका

डिजिटल डेस्क, गाराबुली। लीबियाई तट के निकट शनिवार को एक नाव डूब गई। इस हादसे में सात बच्चों समेत 35 प्रवासियों के डूबने की आशंका है। गाराबुली में एक तटरक्षक अधिकारी इस्सा अल जारौक ने बताया कि नाव में सवार 8 महिलाओं समेत 85 प्रवासियों को बचा लिया गया है, जबकि 35 लोग अभी भी लापता हैं। 

नौसेना के प्रवक्ता अयूब कासेम ने बताया कि नाव गाराबुली के पश्चिमोत्तर में छह मील दूरी पर डूबी। तटरक्षक बलों ने मछुआरों की मदद से बचाव अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि इसमें मछलियां पकड़ने वाली 10 नौकाओं ने हिस्सा लिया।

Created On :   8 July 2017 10:36 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story