सीरिया : हवाई हमलों में मारे गए 42 आम नागरिक

42 civilians were killed in US-led air strikes in Raqa, Syria
सीरिया : हवाई हमलों में मारे गए 42 आम नागरिक
सीरिया : हवाई हमलों में मारे गए 42 आम नागरिक

डिजिटल डेस्क, बेरुत। सीरिया के रक्का शहर में अमेरिकी नेतृत्व में हुए हवाई हमले में 42 आम नागरिकों की मौत हो गई है। मरने वालों में 19 बच्चे और 12 महिलाएं शामिल हैं। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्युमन राइट्स ने बताया कि शहर में लगातार दूसरे दिन हुए इन हमलों में आम नागरिकों के मरने की संख्या और अधिक भी हो सकती है।

गौरतलब है कि सीरिया में अमेरिका के नेतृत्व में सीरिया डेमोक्रेटिक फोर्सेस, ISIS के खिलाफ जंग लड़ रही है। प्राचीन शहर रक्का में IS का कब्जा होने के बाद से यहां से बड़ी संख्या में आम नागरिकों का पलायन हुआ है।

Created On :   22 Aug 2017 8:37 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story