बस दुर्घटना में 45 लोगों की हुई मौत
By - IANS News |23 Nov 2021 10:09 PM GMT
बुल्गारिया बस दुर्घटना में 45 लोगों की हुई मौत
हाईलाइट
- पीड़ितों में बच्चे भी शामिल थे
डिजिटल डेस्क, सोफिया। बुल्गारिया में मंगलवार को एक बस दुर्घटना में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बीटीए की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सात लोगों को राजधानी के आपातकालीन अस्पताल ले जाया गया है। पीड़ितों में बच्चे भी थे। हादसा सोफिया से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण में एक हाईवे पर तड़के करीब 2 बजे हुआ। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
(आईएएनएस)
Created On :   23 Nov 2021 11:31 AM GMT
Next Story