ट्यूनीशिया: 180 प्रवासियों से भरा जहाज डूबा, 48 की मौत

48 killed in boat capsize off Tunisian coast
ट्यूनीशिया: 180 प्रवासियों से भरा जहाज डूबा, 48 की मौत
ट्यूनीशिया: 180 प्रवासियों से भरा जहाज डूबा, 48 की मौत

डिजिटल डेस्क, ट्यूनिश। ट्यूनीशिया में प्रवासियों से भरा जहाज भूमध्य सागर में डूब गया। जिससे करीब 48 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल लापता लोगों की तलाश के लिए तटरक्षक और नौसेना सैन्य विमान की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

 

 

 

जहाज में सवार से 180 प्रवासी

इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ( IOM ) के मुताबिक इस घटना में 70 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। IOM के प्रवक्ता फ्लावियो डी गियाकोमा ने ट्विटर पर कहा है कि लापता लोगों की संख्या अब भी अनिश्चित है। मानव तस्कर प्रवासियों को यूरोप ले जाने के लिए ट्यूनीशिया को लॉन्च पैड के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि लीबिया तट रक्षक बल ने सशस्त्र समूहों की मदद से सुरक्षा कड़ी कर दी है।

 

लीक होने से जहाज में भरा पानी

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जहाज पर अन्य अफ्रीकी देशों के 80 नागरिकों समेत 180 प्रवासी सवार थे। ट्यूनीशिया के प्रवासी बेहतर भविष्य के लिये नियमित रूप से भूमध्य सागर को पार करने का प्रयास करते हैं। जानकारी के मुताबिक रिसाव होने की वजह से जहाज में पानी भर गया था।

 

हजारों लोग समुद्र के रास्ते से पहुंच चुके हैं यूरोप

इससे पहले लीबिया तट पर प्रवासियों से भरा जहाज डूबने गया था। इस साल फरवरी में लीबिया के तट पर जहाज डूब गया था। जहाज में कम से कम 90 प्रवासी सवार थे। IOM के आंकड़ों के अनुसार 2018 में अब तक में करीब 32 हजार 80 लोग समुद्र के रास्ते से यूरोप पहुंच चुके हैं। वहीं समुद्र पार करते वक्त 660 लोगों की मौत हो चुकी है।

Created On :   4 Jun 2018 7:56 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story