अरब के एक जहाज में फंसे 5 भारतीय जल्दी लौटेंगे अपने घर

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 12:33 PM IST
अरब के एक जहाज में फंसे 5 भारतीय जल्दी लौटेंगे अपने घर
डिजिटल डेस्क, दुबई। वेतन का भुगतान नहीं होने पर महीनों से संयुक्त अरब अमीरात के एक जहाज पर फंसे 5 भारतीय नाविक अब जल्दी ही अपने घर लौटेंगे। इनमें केरल से सुबित सुकुमारन, हिमाचल प्रदेश से अमित चंदेल, हरियाणा से नैब एस, पंजाब से विक्रम और यूपी से हरेंद्र एस शामिल हैं।
दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत ने शनिवार को यह जानकारी दी। ये नाविक शारजाह मून जहाज में फंसे थे। महावाणिज्य दूत ने ट्वीट कर कहा कि कई महीनों से शारजाह मून जहाज पर फंसे 5 भारतीय नाविक हमारे निरंतर प्रयासों के कारण आज रात घट लौट रहे हैं। महावाणिज्य दूत ने पहले कहा था कि नाविकों को करीब 6 से 12 महीनों का वेतन नहीं दिया गया है। साथ ही जहाज के मालिक ने भी सहयोग करने से इनकार कर दिया है।
Created On :   23 July 2017 12:59 AM IST
Next Story