दक्षिण-पश्चिम कोलंबिया में भूस्खलन में 6 की मौत, 11 घायल

6 killed, 11 injured in landslide in southwest Colombia
दक्षिण-पश्चिम कोलंबिया में भूस्खलन में 6 की मौत, 11 घायल
प्राकृतिक आपदा दक्षिण-पश्चिम कोलंबिया में भूस्खलन में 6 की मौत, 11 घायल
हाईलाइट
  • भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन बचाव कार्य जारी

डिजिटल डेस्क, बोगोटा। दक्षिण-पश्चिम कोलंबिया के नारिनो विभाग में भूस्खलन के बाद कम से कम 6 लोगों की मौत, 11 घायल और 20 लोग लापता हो गए।  एक होटल और एक व्यवसाय भी इसकी चपेट में आ गया। इसकी सूचना क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने मंगलवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि मल्लामा नगर पालिका के एक ग्रामीण इलाके में हुई घटना के बाद एजेंसी ने ट्विटर पर कहा हमारे स्वयंसेवक लापता लोगों की तलाश में मदद कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और बचाव कार्य में कठिनाई हुई है। नागरिक सुरक्षा रेड क्रॉस और पुलिस और अग्निशमन विभाग के सदस्य बचाव प्रयास में लगे हुए हैं। इसके लिए खोजी कुत्तों का उपयोग किया जा रहा है जो भूमिगत फंसे लोगों को खोजने में मदद कर रहे हैं।

 

(आईएएनएस)

Created On :   3 Nov 2021 3:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story