जापान: मियागी प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6 तीव्रता दर्ज की गई
By - IANS News |11 Sep 2020 11:41 PM GMT
जापान: मियागी प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6 तीव्रता दर्ज की गई
हाईलाइट
- जापान में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान के मियागी प्रांत में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.0 दर्ज की गई। अधिकारियों ने कहा है कि सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
An earthquake of magnitude 6.0 occurred at 08:14 am today, 407 km North North-East (NNE) of Tokyo, Japan: National Centre for Seismology (NCS) pic.twitter.com/z2jDidqH7j
— ANI (@ANI) September 12, 2020
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया कि यह भूकंप शनिवार सुबह करीब 8.14 बजे (भारतीय समय के अनुसार) आया। इसका केंद्र 38.7 डिग्री उत्तर अक्षांश और 142.4 डिग्री पूर्व देशांतर पर 40 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। अभी तक भूकंप से किसी नुकसान की या हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
Created On :   12 Sep 2020 4:30 AM GMT
Next Story