- देश में अब तक लगाए जा चुके हैं कोरोना टीके के 1 करोड 37 लाख 56 हजार 940 डोज
- सऊदी प्रिंस सलमान ने दी थी पत्रकार खशोगी को पकड़ने या हत्या करने की मंजूरी: अमेरिका
- वोकल फॉर लोकल: पीएम मोदी आज करेंगे पहले 'भारत खिलौना मेला' का उदघाटन
- भारत ने चीन से कहा, गतिरोध वाली सभी जगहों से हटें सेनाएं, तभी घटेगी सीमा पर सैनिकों की तैनाती
तनाव: अब इंडोनेशिया और चीन भी जंग के मुहाने पर, विवादित द्वीप पर फाइटर जेट्स और जंगी जहाज तैनात

हाईलाइट
- दक्षिण चीन सागर के पास इंडोनेशिया तैनात किए फाइटर जेट्स और वारशिप्स
- क्षेत्र को लेकर करीब 4 साल से इंडोनेशिया और चीन के बीच विवाद चल रहा है
डिजिटल डेस्क, जकार्ता। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बाद अब इंडोनेशिया और चीन के बीच भी खींचतान की खबर है। इंडोनेशिया ने विवादित दक्षिण चीन सागर के पास एक द्वीप पर फाइटर जेट्स और वारशिप्स तैनात कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो भी ने हाल ही में इस क्षेत्र का दौरा किया था। बता दें कि इन दिनों चीन का न सिर्फ इंडोनेशिया से, बल्कि मलेशिया, फिलीपींस और वियतनाम के साथ भी विवाद चल रहा है।
जब राष्ट्रपति विडोडो ने द्वीप पर पहुंचने के बाद आस-पास के क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि इस द्वीप पर सिर्फ इंडोनेशिया का ही हक है। बता दें कि दोनों देशों के बीच यह तनाव तब शुरू हुआ, जब कुछ ही दिनों पहले दक्षिण चीन सागर से चीन के कई जहाज गुजरे। इसकी शिकायत इंडोनेशिया ने चीनी राजदूत को तलब कर दर्ज की थी।
क्या है मामला?
दरअसल दक्षिण चीन सागर को लेकर दोनों देशों के बीच करीब 4 साल से विवाद चलता आ रहा है। चीन इस पूरे क्षेत्र पर सिर्फ अपना अधिकार जताता रहा है। करीब 4 साल पहले समुद्र में खुदाई करने वाले चीनी जहाज इस क्षेत्र में पहंचे थें। धीरे-धीरे चीन ने पहले अपना एक बंदरगाह बनाया और फिर हवाई पट्टी का भी निर्माण कर लिया। इस क्षेत्र में एक आर्टिफिशियल आईलैंड तैयार करके चीन ने अपना सैन्य अड्डा बना लिया।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।