अमेरिका में ठंड का प्रकोप, शिकागो नदी जमी, -70 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
- -70 डिग्री तक गिर सकता है पारा।
- अमेरिका में पड़ रही तेज ठंड
- कई जगह आपातकाल घोषित।
- सड़कों पर हो रही जैकेट की लूट।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के कई हिस्सों में तेज ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तेज ठंड के प्रकोप के कारण करीब 2700 उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। प्रभावित इलाकों में तापमान -20 डिग्री तक गिर चुका है। ऐसे में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पारा -70 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है। विभाग ने लगातार भयानक होती जा रही ठंड का कारण आर्कटिक ब्लास्ट बताया है। सरकार ने कई इलाकों में ठंड को देखते हुए आपातकाल घोषित कर दिया है।
अमेरिका में ठंड इतना विकराल रूप ले चुकी है कि सरकार को कुछ हिस्सों में आपातकाल घोषित करना पड़ा। अमेरिका की शिकागो नदी पूरी तरह से जम चुकी है। अमेरिका के कुछ मध्य पश्चिमी राज्यों जैसे विस्कोंसिन, मिशिगन और इलिनोइस में आपातकाल लगा दिया गया है। ठंड का आलम यह है कि लोग इस जानलेवा ठंड से बचने के लिए लूटपाट तक करने लगे हैं। कई लुटेरों ने गर्म जैकेट पहने लोगों से बंदूक के दम पर गर्म कपड़े छीन लिए।
अमेरिका में हालात यह हैं कि मौसम विभाग ने लोगों को ज्यादा बात करने तक से मना कर दिया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार अगर घर से 10 मिनट भी बाहर रहे तो आप फ्रॉस्टबाइट का शिकार हो सकते हैं। ऐसा होने पर शरीर के अंग सुन्न हो जाते हैं। शिकागो में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े हुए हैं। यहां का पारा 27 डिग्री तक दर्ज किया गया है।
Created On :   30 Jan 2019 9:01 AM GMT