अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी, 6 लोग घायल

America: Shooting at street party in Chicago, Six people wounded
अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी, 6 लोग घायल
अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी, 6 लोग घायल
हाईलाइट
  • स्ट्रीट पार्टी में मौजूद 100 से अधिक लोगों की भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग की गई

डिजिटल डेस्क, शिकागो। अमेरिका के शिकागो शहर में रविवार को गोलीबारी हुई। एक बंदूकधारी ने वेस्ट शिकागो में एक स्ट्रीट पार्टी में मौजूद 100 से अधिक लोगों की भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से 6 लोग घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सभी घायलों को रविवार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी में झगड़ा हुआ, जिसके बाद फिर हल्के रंग के सेडान से किसी ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने रात करीब 2.47 बजे इस पर रिस्पॉन्स किया और एक 25 वर्षीय पुरुष और 27 व 38 के बीच की उम्र वाली पांच महिलाओं को घायल पाया।

Created On :   12 Aug 2019 10:29 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story