रोह‍िंग्‍या मामले पर आंग सान सूकी फेल्योर, फ्रीडम ऑफ ऑक्सफोर्ड सम्मान वापस लिया गया

an suu kyi stripped of freedom of oxford award
रोह‍िंग्‍या मामले पर आंग सान सूकी फेल्योर, फ्रीडम ऑफ ऑक्सफोर्ड सम्मान वापस लिया गया
रोह‍िंग्‍या मामले पर आंग सान सूकी फेल्योर, फ्रीडम ऑफ ऑक्सफोर्ड सम्मान वापस लिया गया

डिजिटल डेस्क, लंदन। म्यांमार की स्टेट काउंसिलर आंग सान सू की से रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार के बाद उनके द्वारा उठाए गए कदम की वजह से ऑक्सफोर्ड सम्मान अधिकारिक रूप से वापस ले लिया गया है। आंग सान सू की की रोहिंग्या शरणार्थी मुद्दे से निपटने में निष्क्रियता को लेकर और देश में हुई हिंसा की तरफ से आंखें मूंदने के लिए उनसे ये सम्मान वापस लिया गया है।

ऑक्सफोर्ड सिटी काउंसिल ने सर्वसम्मति से साल 1997 में सू की को दिए गए इस सम्मान को स्थायी रूप से हटाने के लिए वोट किया था और कहा था कि "जो हिंसा को लेकर अपनी आंखें मूंद लेते हैं, उन्हें यह पुरस्कार नहीं दिया जा सकता।"

देश में भड़की हिंसा की वजह से 6 लाख से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमानों को देश छोड़कर बांग्लादेश जाना पड़ा। बांग्लादेश में रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थी शिविरों में बेहद ही दयनीय स्थिति में रह रहे हैं। हालांकि यह संकट एक उग्रवादी संगठन द्वारा म्यांमार के सुरक्षाकर्मियों पर किए गए घातक हमले के बाद ही शुरू हुआ था।

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड कांसिलर्स ने इससे पहले पुरस्कार को वापस लेने के लिए क्रास-पार्टी मोशन को समर्थन दिया था। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब म्यांमार के शक्तिशाली सैन्य प्रमुख ने दौरे पर आए पोप फ्रांसिस से कहा कि म्यांमार में "कोई धार्मिक भेदभाव" नहीं हुआ है। 

ऑक्सफोर्ड के सेंट ह्यूग्स कॉलेज ने भी दीवार पर लगी आंग सान सू की की तस्वीर को हटा दिया है और उनके नाम पर रखे गए कॉमन रूम का नाम बदल दिया है।

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स ने भी उनके सम्मान में स्टूडेन्ट्स यूनियन प्रेजिडेंसी हटा दिया है। ग्लासगो में भी फ्रीडम ऑफ दी सिटी सम्मान वापस ले लिया है। शेफिल्ड ने भी फ्रीडम ऑफ दी सिटी सम्मान वापस ले लिया है।

सम्मान वापस लेने के पक्ष में वोट डालने वाली काउंसिलर मार्क क्लार्कसन ने कहा, "जब 1997 में आंग सान सू की को "फ्रीडम ऑफ द सिटी" सम्मान दिया गया था तो वह उस समय ऑक्सफोर्ड के सहिष्णुता और अंतर्राष्ट्रीयता को परिलक्षित करती थी।"

Created On :   28 Nov 2017 5:27 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story