Asteroid 1998 OR2 : पृथ्वी के करीब से गुजर गया विशालकाय एस्टेरॉयड, फिर लौटेगा इतने सालों बाद

Asteroid 1998 OR2 : पृथ्वी के करीब से गुजर गया विशालकाय एस्टेरॉयड, फिर लौटेगा इतने सालों बाद
Asteroid 1998 OR2 : पृथ्वी के करीब से गुजर गया विशालकाय एस्टेरॉयड, फिर लौटेगा इतने सालों बाद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरिक्ष से आ रहा विशाल एस्टेरॉयड 1998 OR2 आज (बुधवार)  पृथ्वी के करीब से गुजर गया है। यह धरती के करीब 63 लाख किलोमीटर दूर से गुजरा है। इसे पहले ये एस्टेरॉयड 12 मार्च 2009 को 2.68 करोड़ किलोमीटर की दूरी से गुजरा था। इसके आगे बढ़ने के बाद अब पृथ्वी पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि वैज्ञानिक इस पर अपना अध्ययन जारी रखेंगे। 

11 साल बाद फिर गुजरेगा
एस्टेरॉयड 1998 OR2  11 साल बाद फिर पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। यह हर 11 साल में धरती के आसपास से गुजरता है। अब यह साल 2031, 2042, 2068 और साल 2079 में धरती के करीब से निकलेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार वर्ष 2079 में यह पृथ्वी के काफी करीब से निकलेगा। तब इसकी दूरी अभी की दूरी से करीब 3.5 गुना कम होगी। यानी 17.73 लाख किमी दूरी से निकलेगा। 

वैज्ञानिकों ने बनाया 177 साल तक का कैलेंडर
वैज्ञानिकों ने एस्टेरॉयड को लेकर अगले 177 साल तक का कैलेंडर तैयार कर रखा है। ताकि ये पता चल सके कि एस्टेरॉयड कब-कब पृथ्वी के पास और कितने दूरी से निकलेगा। साल 2079 के बाद उल्कापिंड 1998 OR2 साल 2127 में धरती से करीब 25.11 लाख किमी की दूरी से निकलेगा। वैज्ञानिकों ने इसे पोटेंशियली हजार्ड्स ऑब्जेक्ट्स की श्रेणी में रखा है। 

एस्टेरॉयड 1998 OR2 की गति रॉकेट से तीन गुना ज्यादा
एस्टेरॉयड 1998 OR2 का व्यास लगभग चार किलोमीटर है। इसकी गति करीब 8.72 किलोमीटर प्रति सेंकड है। ये एक रॉकेट की गति से लगभग तीन गुना ज्यादा है। यह एस्टेरॉयड सूरज का एक चक्कर लगाने में 1340 दिन लेता है। वैज्ञानिकों के अनुसार एस्टेरॉयड की हर 100 साल में पृथ्वी से टकराने की 50 हजार संभावनाएं होती है। हालांकि किसी तरीके से धरती के किनारे से निकल जाते हैं। 


 

Created On :   29 April 2020 12:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story