नाइजीरिया की मस्जिद में हमलावर ने खुद को उड़ाया, 50 की मौत

attacker blew himself in Nigeria mosque, 50 killed, dozens injured
नाइजीरिया की मस्जिद में हमलावर ने खुद को उड़ाया, 50 की मौत
नाइजीरिया की मस्जिद में हमलावर ने खुद को उड़ाया, 50 की मौत

डिजिटल डेस्क, अबूजा। नाइजीरिया में एक आत्मघाती बम धमाका हुआ है। इसमें 50 लोगों की मौत हो गई है। यहां बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन सरकार का मानना है कि यह हमला बोको हराम आतंकी संगठन ने कराया है।

धमाका नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी राज्य अडमावा में हुआ। यहां राज्य के उत्तर पूर्वी मुबी शहर के एक मस्जिद में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। राज्य पुलिस के प्रवक्ता ओथमन अबुबाकर ने बताया कि अब तक केवल इतनी जानकारी मिल पाई है कि मस्जिद में घुसते ही हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। उन्होंने बताया, "हमलावर ने नमाज पढ़ रहे लोगों के बीच खुद को उड़ाया। धमाके में 50 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है।" उन्होंने इस हमले के पीछे बोको हराम जिहादियों का हाथ बताया है। मुबी काउंसिल के चेयरपर्सन अहमद मूसा ने बताया कि हमले में दर्जनों लोग जख्‍मी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

क्या है बोको हराम

बता दें कि बोको हराम ने पिछले 8 सालों के दौरान नाइजीरिया में 20,000 से ज्यादा लोगों की हत्या की है। यह आतंकी संगठन वर्तमान में नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में अधिक सक्रीय है। यह संगठन 2002 में अस्तित्व में आया। बोको हराम का मतलब होता है "पश्चिमी शिक्षा पर रोक"। साल 2009 में इस संगठन ने मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किए। 2013 में इस संगठन को आतंकी संगठन करार दिया गया। 2014 में बोको हराम ने अपने द्वारा कंट्रोल किए जा रहे नाइजीरियाई क्षेत्र को "खलिफेट" घोषित किया। हालांकि वर्तमान में नाइजीरियाई सेना ने अधिकतर क्षेत्रों को बोको हराम आतंकी संगठन के चुंगूल से मुक्त करा लिया है।

Created On :   21 Nov 2017 12:33 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story