आस्ट्रिया में हजारों चूजों ने लगाया जाम

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 1:46 PM IST
आस्ट्रिया में हजारों चूजों ने लगाया जाम
डिजिटल डेस्क, विएना। आस्ट्रिया के उत्तरी क्षेत्र में उस समय एक अजीब स्थिति बन गई जब हजारों चूजें सड़क पर उतर आए। सड़कों पर इन चूजों के कारण वाहनों का आना-जाना ठहर गया। लम्बे जाम के बाद राहतकर्मियों ने करीब सात हजार चूजों को मार्ग से हटाकर वाहनों के लिए रास्ता खुलवाने का अभियान चलाया।
देश के उत्तरी क्षेत्र में लिंज के पास हजारों चूजों को लेकर जा रही लॉरी नियंत्रण खोकर सड़क पर पलट गई, जिससे ये चूजे सड़क पर फैल गये और वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने कहा कि 160 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क पर मृत एवं घायल चूजों वाले डिब्बे फैल गए और हजारों चूजे सड़क के दोनों ओर पहुंच गए। यह घटना सुबह के व्यस्त घंटों में हुई जिससे यातायात अवरुद्ध हुआ।
Created On :   4 July 2017 8:25 PM IST
Next Story