पाक स्वतंत्रता दिवस से पूर्व क्वेटा में ब्लास्ट, 17 की माैत 30 से ज्यादा घायल

Baum Blastin Pakistans Quatta, 17 killed
पाक स्वतंत्रता दिवस से पूर्व क्वेटा में ब्लास्ट, 17 की माैत 30 से ज्यादा घायल
पाक स्वतंत्रता दिवस से पूर्व क्वेटा में ब्लास्ट, 17 की माैत 30 से ज्यादा घायल

डिजिटल डेस्क,कराची। 14 अगस्त काे पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के पूर्व शनिवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा शहर में बम ब्लास्ट में 17 लोगों की माैत हो गई और 30 से ज्यादा घायल हो गए। ब्लास्ट सुरक्षा बल के एक वाहन को निशाना बना कर किया गया था।

बलूचिस्तान के गृहमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस बात की पुष्टी करते हुए कहा कि बम को पार्किंग में खड़े वाहन में रखा गया था। बुगती ने कहा कि "ब्लास्ट किस संगठन ने करवाया इसकी जांच चल रही हैं, लेकिन मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि यह एक बड़ा धमाका था।" 

बुगती ने बताया कि बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। जल्द ही हम ये पुष्टि कर पाएंगे कि ये आत्मघाती हमला था या बम से किया गया विस्फोट। बुगती ने बताया कि करीब 30 घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि 6 से 7 लोगों की हालत गंभीर है। उन्होंने 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। हालांकि स्थानीय टीवी चैनल की रिपोर्ट में 17 लोगों के मरने की जानकारी दी गई है।
 

Created On :   13 Aug 2017 2:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story