दक्षिण एशियाई दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री ने की भारत की तारीफ, चीन-पाक को लताड़ा
By - Bhaskar Hindi |18 Oct 2017 1:45 PM GMT
दक्षिण एशियाई दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री ने की भारत की तारीफ, चीन-पाक को लताड़ा
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने बुधवार को भारत की जमकर तारीफें की हैं। उन्होंने भारत को अमेरिका का भरोसेमंद साथी बताया है और दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने की वकालत की है। इसके साथ ही टिलरसन भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को आतंक का समर्थन करने के लिए कोसा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान अपने यहां स्थित आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई करेगा। इस दौरान उन्होंने चीन को भी फटकार लगाई है। उन्होंने चीन को अंतरराष्ट्रीय नियमों को तोड़ने वाला देश बताया है।
यह बोले टिलरसन :
- अमेरिका और भारत मुक्त व्यापार, सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के साझा लक्ष्यों पर काम कर रहे हैं।
- भारत में 500 से ज्यादा अमेरिकी कंपनियां काम कर रही हैं। बेंगलुरु और सिलिकॉन वैली के बीच टेक्नॉलजी के आदान-प्रदान से अच्छे नतीजे देखने को मिल रहे हैं।
- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर अमेरिका और भारत के संबंध बेहद मजबूत हुए हैं।
- भारत-अमेरिका का रिश्ता कानून, नेवीगेशन की आजादी, अंतरराष्ट्रीय सिद्धान्तों और मुक्त व्यापार पर आधारित है।
- इंडो-पसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थायित्व के लिए भी भारत और अमेरिका को सहयोग बढ़ाना जरूरी है।
- साउथ चाइना सी पर चीन ने अपने आक्रामक कदमों से उन अंतरराष्ट्रीय नियमों, मूल्यों को चुनौती दी है, जिसका अमेरिका और भारत, दोनों ही सम्मान करते हैं।
- चीन ने आगे बढ़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय नियम कानूनों का उल्लंघन कर रहा है, वहीं भारत दूसरे देशों की संप्रभुता का भी ख्याल रखते हुए आगे बढ़ रहा है।
- अमेरिका को उम्मीद है कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी स्थिति सुधरे।
- अमेरिका के साथी देशों की संप्रभुता को चुनौती देने के चीन के कदमों को अमेरिका नजरअंदाज भी नहीं करेगा।
Created On :   18 Oct 2017 7:15 PM GMT
Next Story