पाकिस्तान में बकरी चुराने पर कर दी नाबालिग की हत्या

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पाकिस्तान में बकरी चुराने पर कर दी नाबालिग की हत्या

डिजिटल डेस्क,लाहौर। पाकिस्तानी अख़बार डॉन में रविवार को ये खबर आई है। कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के उक शरीफ कस्बे में बकरी चुराने के मामले में 14 साल के एक लड़के की हत्या कर दी गयी। जिसके बाद घटना से आक्रोशित लड़के के घरवालों ने विरोध प्रदर्शन किया और साथ ही पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने से मना कर दिया।

गौरतलब है कि आरोपियों में बकरी का मालिक शामिल है। खबर के अनुसार मृतक के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लड़के का शव सड़क पर डालकर विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को संदिग्ध हालत में लड़के का शव पाया गया था। उसके परिवार का आरोप है कि बकरी चुराने के लिए उसे प्रताड़ित कर मारा गया है। कड़े विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 

Created On :   16 July 2017 3:38 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story