ब्रिटेन : मुस्लिम महिला का नकाब हटाने पर 15 महीने की जेल

Britain: man sentence to 15-month prison term for the removal of a Muslim womans mask
ब्रिटेन : मुस्लिम महिला का नकाब हटाने पर 15 महीने की जेल
ब्रिटेन : मुस्लिम महिला का नकाब हटाने पर 15 महीने की जेल

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन में एक शॉपिंग सेंटर में नस्लवादी हमले में एक मुस्लिम महिला का नकाब उतारने के जुर्म में 56 वर्षीय व्यक्ति को एक साल से ज्यादा की जेल की सजा सुनाई गई है। पिछले साल जुलाई में संडरलैंड के एक शॉपिंग सेंटर में पीटर स्कॉटर ने पीड़िता पर हमला किया था। ब्रेग्जिट पर हुए मतदान के बाद पीड़िता पर यह हमला हुआ था। हमले के दौरान पीड़िता का छोटा बेटा भी उनके साथ था।

पूछताछ में स्टकॉटर ने नस्लीय रूप से प्रेरित हमला और उत्पीड़न करने की बात स्वीकार की थी। न्यूकैसल अदालत ने कल उसे 15 महीने की जेल की सजा सुनाई। 'द मिरर' की खबर के मुताबिक ब्रेग्जिट पर हुए जनमत संग्रह ने स्कॉटर को मुस्लिम महिला पर हमला करने के लिए उकसाया था।

Created On :   4 July 2017 6:58 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story