केन्या में बाढ़ : हर दिन बढ़ रही मौतों की संख्या, 100 तक पहुंचा आंकड़ा

casualty in Kenya floods, thousands of people displaced
केन्या में बाढ़ : हर दिन बढ़ रही मौतों की संख्या, 100 तक पहुंचा आंकड़ा
केन्या में बाढ़ : हर दिन बढ़ रही मौतों की संख्या, 100 तक पहुंचा आंकड़ा

डिजिटल डेस्क, नैरोबी। केन्या में पिछले 2 महीनों से जारी भयंकर बारिश और बाढ़ के चलते 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हाल ही में हुए भूस्खलन के चलते यह मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के कुछ समुदाय इस भारी भूस्खलन की चपेट में आए हैं। एनॉडोलु न्यूज एजेंसी के अनुसार, ये वे समुदाय थे जिन्हें सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहा गया था लेकिन इन समुदायों ने विस्थापन की जगह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ही रूकने का निर्णय लिया था। बता दें कि अभी तक केन्या में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से करीब 2,10,000 लोगों को विस्थापित किया जा चुका है।

 



गौरतलब है कि केन्या के कई क्षेत्रों में मार्च से भारी बारिश हो रही है। भयंकर तुफान, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते अब तक हजारों लोग यहां बेघर हो चुके हैं। इस आपदा में सबसे ज्यादा प्रभावित उत्तरी केन्या के वे क्षेत्र हुए हैं, जो ताना नदी के करीब हैं। नदी में बाढ़ के चलते कोई किनारा दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है।

 

 


ह्यूमेनिटेरियन अफेयर देखने वाले यूएन के ऑफिस के अनुसार इस बाढ़ से केन्या का करीब 8,450 एकड़ कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है। यह कृषि क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गया है। बाढ़ के पानी से प्रभावित परिवार फिलहाल सुरक्षित जगह पर लगातार विस्थापित किए जा रहे हैं।

Created On :   2 May 2018 6:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story