जरदारी के खिलाफ पार्क लेन मामले में 5 अक्टूबर को आरोप तय होंगे

By - Bhaskar Hindi |20 Sept 2019 2:30 PM IST
जरदारी के खिलाफ पार्क लेन मामले में 5 अक्टूबर को आरोप तय होंगे
इस्लामाबाद, 20 सितंबर (आईएएनएस)। इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत में पार्क लेन मामले में गुरुवार को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, उनकी बहन फरीयाल तालपुर के साथ-साथ अन्य आरोपियों के खिलाफ 5 अक्टूबर को आरोप तय किए जाएंगे।
पार्क लेन का यह मामला राष्ट्रीय जवाबदेही अध्यादेश 1999 और एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2010 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।
आरोप है कि एम/एस पार्थेनन प्राइवेट लिमिटेड, एम/एस पार्क लेन ईस्टेट प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों द्वारा अनुचित तरीके से लोन दिया गया था। जरदारी पर आरोप है कि वे लोन देने और उसके दुरुपयोग में शामिल हैं।
Created On :   20 Sept 2019 8:00 PM IST
Next Story