चीनी वसंत त्योहार सांस्कृतिक विविधता दिखाती हैं : यूनेस्को महानिदेशक

Chinese spring festivals show cultural diversity: UNESCO Director General
चीनी वसंत त्योहार सांस्कृतिक विविधता दिखाती हैं : यूनेस्को महानिदेशक
चीनी वसंत त्योहार सांस्कृतिक विविधता दिखाती हैं : यूनेस्को महानिदेशक
हाईलाइट
  • चीनी वसंत त्योहार सांस्कृतिक विविधता दिखाती हैं : यूनेस्को महानिदेशक

पेरिस/बीजिंग, 19 जनवरी (आईएएनएस)। यूनेस्को की महानिदेशक आंद्रे एंजोले ने कहा कि चीनी वसंत त्योहार मनाने की गतिविधियां सबसे सुंदर तरीके से सांस्कृतिक विविधता दिखाती हैं।

आंद्रे एंजोले ने पेरिस में यूनेस्को मुख्यालय में यूनेस्को स्थित चीनी प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित 2020 वसंत त्योहार के सत्कार समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि चीन सक्रिय रूप से यूनेस्को का समर्थन करता है। दोनों पक्षों ने कई क्षेत्रों में उपयोगी सहयोग किया है।

उन्होंने पिछले एक वर्ष में एशियाई संवाद सम्मेलन में यूनेस्को और चीन के बीच आदान-प्रदान और सहयोग का सकारात्मक मूल्यांकन किया। उन्होंने विकासशील देशों विशेषकर अफ्रीकी देशों के मानव संसाधन विकास को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त रूप से स्थापित ग्रेट वाल स्कालरशिप पर ध्यान देने के लिए चीन के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने चीनी भाषा से सभी मेहमानों को चीनी नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी।

यूनेस्को स्थित चीनी स्थाई दूत और प्रतिनिधि शेन यांग ने कहा कि 2019 में चीन और यूनेस्को ने सकारात्मक और व्यावहारिक सहयोग किया और महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल कीं।

(साभार---चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Created On :   19 Jan 2020 3:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story