लंदन : इंडिया हाउस के बाहर भिड़े भारत-पाक सपोर्टर

Clashes erupted outside the indian high commission in london
लंदन : इंडिया हाउस के बाहर भिड़े भारत-पाक सपोर्टर
लंदन : इंडिया हाउस के बाहर भिड़े भारत-पाक सपोर्टर

डिजिटल डेस्क,लंदन। गणतंत्र दिवस के दिन लंदन में इंडिया हाउस  के बाहर भारत समर्थकों और भारत विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हो गया। पाकिस्तान मूल के लॉर्ड नजीर अहमद की अगुवाई में भारत विरोधी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान मूल के लोगों ने भारत विरोधी नारेबाजी की।

गणतंत्र दिवस के मौके पर पाकिस्तान ने काला दिवस अभियान चलाया। इसी के चलते लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर भारत विरोधी प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कश्मीर के साथ ही खालिस्तान के लिए आजादी का आह्वान किया। इसके विरोध में भारतीय और ब्रिटिश लोग भी सामने आ गए। दोनों गुटों के बीच काफी विवाद हुआ।  भारतीय लोगों ने चलो इंडिया हाउस का आह्वान किया। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। 

                            लंदन में इंडिया हाउस पर हंगामा के लिए इमेज परिणाम

"बदनाम नेता की बेसब्र कोशिश"

इस प्रदर्शन को लंदन में तैनात इंडियन हाई कमीशन ने एक बदनाम नेता की बेसब्र कोशिश करार दिया है। बता दें कि नजीर को यहूदी विरोध विवाद की वजह से 2013 में लेबर पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया था। लॉर्ड नजीर अहमद PoK और कश्मीरी मुस्लिमों की वकालत करते रहा है। नजीर ने दावा किया है कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। भारत सरकार को लेकर उनके मन में डर है।

Created On :   27 Jan 2018 9:32 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story