Corona in World: अमेरिका में 24 घंटे में 1561 की मौत, दुनियाभर में 50 लाख 89 हजार से ज्यादा मामले

Corona in World: अमेरिका में 24 घंटे में 1561 की मौत, दुनियाभर में 50 लाख 89 हजार से ज्यादा मामले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कोहराम जारी है। हर दिन संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। "Worldometers" वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार सुबह तक दुनियाभर में अब तक 50 लाख 89 हजार 978 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। महामारी के कारण 3 लाख 29 हजार 729 लोगों की मौत हुई है और 20 लाख 24 हजार 221 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं इस वायरस ने दुनिया के शक्तिशाली देश अमेरिका में सबसे ज्यादा तबाही मचा रखी है। यहां हर दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है।

अमेरिका में कोरोना ने मचाई तबाही
अमेरिका में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना से 1561 लोगों की मौत हुई है, इसी के साथ मृतकों का आंकड़ा 94 हजार 994 हो गया है। यहां कुल 15 लाख 91 हजार 991 लोग संक्रमित हुए जिनमें से 3 लाख 70 हजार 76 लोग ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

कोरोनावायरस: 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 15,91,991 94,994 370,076
रूस 3,08,705 2,972 85,392
ब्राजील 2,93,357 18,894 116,683

स्पेन 

2,79,524 27,888 196,958
ब्रिटेन  2,48,293 35,704 उपलब्ध नहीं
इटली 2,27,364 32,330  132,282
फ्रांस 1,81,575 28,132 63,354
जर्मनी 1,78,531 8,270 156,900
तुर्की 1,52,587 4,222 113,987
ईरान 1,26,949 7,183 98,808

कोविड-19: महामारी की वजह से स्थगित हो सकते हैं SCO और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन- रूसी राजदूत 

Created On :   21 May 2020 3:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story