Coronavirus in World: अमेरिका में मौत का आंकड़ा 80 हजार पार, दुनिया में अब तक 41 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

Coronavirus in World: अमेरिका में मौत का आंकड़ा 80 हजार पार, दुनिया में अब तक 41 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संकट से पूरी दुनिया जूझ रही है। वायरस के कारण दुनिया में अब तक 2 लाख 83 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 41 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका पर पड़ा है। इसके बाद स्पेन, ब्रिटेन, इटली और रूस का कोरोना से बुरा हाल है। 

Corona in Britain: UK में 1 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, PM बोरिस जॉनसन ने किया ऐलान

worldometers वेबसाइट के अनुसार सोमवार सुबह तक दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 लाख 80 हजार 923 हो गई है। कोरोना संक्रमण से अब तक 2 लाख 83 हजार 868 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लाख 93 हजार 401 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं अमेरिका में कोरोना से 24 घंटे में 776 लोगों की मौत हुई है। अब तक यहां 80 हजार 787 लोगों की जान गई है और 13 लाख 67 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

पाकिस्तान में कोरोनावायरस के 30,429 मामले 
पाकिस्तान में लगभग 1,300 नए संक्रमणों के सामने आने के साथ ही कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 30,429 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 661 पहुंच गई है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक देश लगातार तीन दिनों से अब तक के सबसे ज्यादा मामलों को दर्ज कर रहा है, वहीं सरकार कोरोवायरस के कारण किए गए लॉकडाउन को चरणों में हटा रही है।

रविवार को सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने कहा कि सूबे में 709 नए मामले सामने आए हैं, जो वर्तमान में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। पिछले 24 घंटों में यहां मामलों की संख्या 11,480 तक पहुंच गई है। वहीं 9 और मौतों के साथ इस प्रांत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 189 हो गई है।

पंजाब में मामलों की संख्या 11,093 हो गई है यहां पूरे प्रांत में संक्रमण के 622 नए मामले आए हैं। खैबर-पख्तूनख्वा स्वास्थ्य विभाग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में 160 नए मामलों की पुष्टि की है। प्रांत में कुल 4,669 कोरोना संक्रमित हैं। यहां 11 नई मौतें भी दर्ज हुई हैं, जिनमें पेशावर में 8 मौते हुईं हैं। वहीं मर्दन, स्वात और बत्तग्राम में एक-एक मौत हुई। इस प्रांत में अब तक कुल 245 लोग इस वायरस के कारण मर चुके हैं।

बलूचिस्तान स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटों में 82 ताजा मामलों की पुष्टि की है, जिससे इस प्रांत में कुल संख्या 2,017 हो गई है। यहां 2 और लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है, जिसमें मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। वहीं गिलगित-बाल्टिस्तान में मामलों की संख्या 442, इस्लामाबाद में 641 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 87 पहुंच गई है।

कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश संक्रमित मौत ठीक हुए
अमेरिका   13,67,638   80,787  2,56,336
स्पेन 2,64,663 26,621 1,76,439
ब्रिटेन 2,19,183 31,855

उपलब्ध नहीं

इटली 

2,19,070 30,560 105,186  
रूस 209,688 1,915 34,306
फ्रांस 176,970 26,380 56,217
जर्मनी 171,879 7,569 1,45,600
ब्राजील 1,62,699 11,123 64,957
तुर्की 1,38,657 3,786 92,691
ईरान 107,603 6,640 86,143

Created On :   11 May 2020 3:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story