- लॉकडाउन से अनलॉक तक, लोगों के जीवन स्तर में आई गिरावट: सर्वे
- दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया।
- मैं TMC के साथ हूं। यही समय है, जिनको TMC से प्यार है, वो TMC के साथ रहेंगे: TMC नेता शताब्दी रॉय
- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 15,158 नए मामले सामने आए। 175 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,093 हो गई है।
- इंडोनेशिया में कम से कम 42 लोगों की मौत, भूकंप ने घरों और इमारतों को किया क्षतिग्रस्त
Corona in World: दुनियाभर में कोरोना के मामले 67 लाख के करीब, 3 लाख 93 हजार से ज्यादा की मौत
हाईलाइट
- दुनियाभर में कोरोना के 66 लाख 98 हजार से ज्यादा मामले
- अब तक 3 लाख 93 हजार से अधिक लोगों की हुई मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 66 लाख के पार पहुंच गया है। 'Worldometer' वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार सुबह तक दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के 66 लाख 98 हजार 370 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से अब तक 3 लाख 93 हजार 142 लोगों की मौत हुई है जबकि 32 लाख 44 हजार 574 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
अमेरिका में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले
कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में अब तक 19 लाख 24 हजार 051 लोग वायरस से ग्रसित हुए हैं। इनमें से 1 लाख 10 हजार 173 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7 लाख 12 हजार 252 मरीज ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं।
ब्राजील ने इटली को पीछे छोड़ा
कोरोना से मौतों के मामले में ब्राजील ने इटली को पीछे छोड़ दिया है। ब्राजील में संक्रमण की वजह से अबतक 34,039 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इटली में 33,689 लोगों की मौत हुई है। ब्राजील में बीते 24 घंटों के दौरान करीब 1492 लोगों की मौत हुई है। वहीं, अमेरिका में बीते 24 घंटे में 1,031 लोगों ने जान गंवाई है।
फ्रांस में 44 नई मौतें, कुल 29 हजार से अधिक लोगों की मौत
कोरोना के चलते पिछले 24 घंटों में फ्रांस में 44 मरीजों ने दम तोड़ा, जिसके बाद से यहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 29 हजार 65 हो गया है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने इसकी जानकारी दी। अमेरिका, ब्रिटेन, इटली और ब्राजील के बाद कोविड-19 के कारण मौत के मामले में फ्रांस अब दुनिया का पांचवां देश है।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
देश | संक्रमित | मौतें | स्वस्थ हुए |
अमेरिका | 19,24,051 | 110,173 | 7,12,252 |
ब्राजील | 6,15,870 | 34,039 | 2,74,997 |
रूस | 441,108 | 5,384 | 204,623 |
स्पेन | 2,87,740 | 27,133 | उपलब्ध नहीं |
ब्रिटेन | 2,81,661 | 39,904 | उपलब्ध नहीं |
इटली | 2,34,013 | 33,689 | 1,61,895 |
भारत | 2,26,713 | 6,363 | 108,450 |
जर्मनी | 1,84,923 | 8,736 | 167,800 |
पेरू | 1,83,198 | 5,031 | 76,228 |
तुर्की | 1,67,410 | 4,630 | 131,778 |
कोविड-19 संक्रमण के 6 लाख 15 हजार 870 मामलों के साथ ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 4 लाख 41 हजार 108 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं महामारी के चलते हुई 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 33 हजार 689 मौतों के साथ इटली, 32 हजार 548 मौतों के साथ ब्राजील, 29 हजार 68 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 133 मौतों के साथ स्पेन और 12 हजार 545 मौतों के साथ मेक्सिको शामिल हैं।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।