Corona in World: दुनियाभर में दो करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित, 7.33 लाख से अधिक की मौत

Corona in World: दुनियाभर में दो करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित, 7.33 लाख से अधिक की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कोहराम जारी है। अब तक दो करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। "Worldometers" वेबसाइट के अनुसार, सोमवार सुबह तक दुनियाभर में कोरोना के कुल दो करोड़ 24 हजार 263 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 7 लाख 33 हजार 995 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक करोड़ 28 लाख 98 हजार 238 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

US में अबतक 1 लाख 65 हजार से ज्यादा की मौत
अमेरिका दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां अब तक 51 लाख 99 हजार 444 मरीज मिले हैं। 1 लाख 65 हजार 617 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ब्राजील 30 लाख 35 हजार 582 मामलों और एक लाख एक हजार 136 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है। कोरोना के मामलों में भारत तीसरे, रूस चौथे और साउथ अफ्रीका पांचवे स्थान पर है।

न्यूजीलैंड में 5वें दिन कोई नया मामला नहीं
न्यूजीलैंड में लगातार पांचवें दिन यानी सोमवार को कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। कोविड के फैलने का अंतिम मामला सामने आए 101 दिन से ज्यादा का वक्त हो चुका है। दो अतिरिक्त मामलों के ठीक होने की सूचना मिली है। ऐसे में प्रबंधित आईसोलेशन सुविधालयों में कोविड-19 के अब 21 सक्रिय मामले हैं। न्यूजीलैंड में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,219 पर स्थिर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान में कहा गया, हमने कम्यूनिटी ट्रांसमिशन के बिना 100 दिन पूरे कर लिए हैं, लेकिन न्यूजीलैंड में कोई बिना पहचान वाले कम्यूनिटी ट्रांसमिशन न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए टेस्ट एक सर्वोत्तम तरीका है। हम सभी को इसमें अपनी भूमिका निभाने की जरूरत है। वहीं यहां कोरोना से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित टॉप 10 देश

# Country,
Other
Total
Cases
New
Cases
Total
Deaths
New
Deaths
Total
Recovered
Active
Cases
Serious,
Critical
Tot Cases/
1M pop
Deaths/
1M pop
Total
Tests
Tests/
1M pop
Population
  World 20,024,263 +7,716 733,995 +388 12,898,238 6,392,030 64,676 2,569 94.2      
1 USA 5,199,444   165,617   2,664,701 2,369,126 17,812 15,698 500 65,433,251 197,556 331,214,010
2 Brazil 3,035,582   101,136   2,118,460 815,986 8,318 14,270 475 13,231,548 62,201 212,723,058
3 India 2,214,137   44,466   1,534,278 635,393 8,944 1,603 32 24,106,535 17,450 1,381,456,118
4 Russia 887,536   14,931   693,422 179,183 2,300 6,081 102 30,640,020 209,947 145,941,435
5 South Africa 559,859   10,408   411,474 137,977 539 9,427 175 3,250,583 54,735 59,387,695
6 Mexico 480,278 +4,376 52,298 +292 322,465 105,515 3,708 3,721 405 1,091,695 8,458 129,077,256
7 Peru 478,024   21,072   324,020 132,932 1,488 14,477 638 2,573,691 77,943 33,020,085
8 Colombia 387,481   12,842   212,688 161,951 1,493 7,607 252 1,909,111 37,477 50,940,705
9 Chile 373,056   10,077   345,826 17,153 1,276 19,497 527 1,841,355 96,235 19,133,857
10 Spain 361,442   28,503   N/A N/A 617 7,730 610 7,064,329 151,087 46,756,796

 

Created On :   10 Aug 2020 3:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story