COVID-19 World: दुनियाभर में 49 लाख से ज्यादा मामले, मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख के पार

COVID-19 World: दुनियाभर में 49 लाख से ज्यादा मामले, मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में नोवल कोरोना वायरस का कहर जारी है। अब तक वैश्विक कोरोना मामलों की कुल संख्या बढ़कर 49 लाख से ज्यादा हो गई है, जबकि इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो गया है। "Worldometer" वेबसाइट के अनुसार, दुनियाभर में अब तक 49 लाख 89 हजार 197 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 3 लाख 24 हजार 970 लोगों की मौत हुई है, जबकि 19 लाख 59 हजार 272 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

कोरोना से अमेरिका का बुरा हाल
विश्व में सबसे अधिक कोरोना वायरस के मामलों की संख्या अमेरिका में है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 15 लाख 70 हजार 583 है, जबकि इसकी चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 93 हजार 533 है। 3 लाख 61 हजार 180 मरीज ठीक हुए हैं।

संक्रमितों की संख्या में रूस दूसरे नंबर पर
कोरोना के मामलों में रूस दूसरे स्थान पर है। यहां संक्रमितों की संख्या 2 लाख 99 हजार 941 है। इसके बाद स्पेन में 2 लाख 78 हजार 803, ब्राजील में 2 लाख 71 हजार 885, ब्रिटेन में 2 लाख 48 हजार 818, इटली में 2 लाख 26 हजार 699, फ्रांस में 1 लाख 80 हजार 809, जर्मनी में 1 लाख 77 हजार 82 मामले दर्ज किए गए हैं।

UK में 35 हजार से ज्यादा की मौत
मौत का आंकडा 10 हजार पार करने वाले देश- ब्रिटेन में कोरोना से 35 हजार 341 की मौत, इटली में कोरोनावायरस से 32 हजार 169 लोगों की मौत, फ्रांस में 28,022, स्पेन में 27 हजार 778 और ब्राजील में 17 हजार 983 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

Created On :   20 May 2020 6:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story